क्रिकेट

MI vs RCB: आज आमने-सामने होंगे रोहित-विराट, जानें एक-दूसरे के खिलाफ किसका बल्ला सबसे ज्यादा उगलता है आग?

MI vs RCB: इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के दो सबसे बड़े स्‍टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली आज एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। इससे पहले कोहली के एमआई और रोहित के आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड आपको बताते हैं।
2 min read
Apr 12, 2026
MI vs RCB
विराट कोहली और रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज रविवार 12 अप्रैल को सुपर संडे में डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर को पहले मैच में एलएसजी की भिड़ंत जीटी से होगी तो शाम को बेहद रोमांचक जंग होने वाली है। सीजन के इस 20वें मैच में लीग की दो बड़ी और लोकप्रिय टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 से वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस मैच का आकर्षण इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि मौजूदा समय के भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-दूसरे के आमने सामने होंगे।

इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ और अलग-अलग जर्सी में देखने का मौका फैंस के लिए रोमांचक होगा। रोहित एमआई को तो विराट आरसीबी को जीत दिलाने के लक्ष्य से वानखेड़े में उतरेंगे। इससे पहले आइये देखते हैं कि रोहित का आरसीबी और विराट का एमआई के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है।

रोहित शर्मा बनाम मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा ने 2008 से 2010 के बीच डेक्कन चार्जेस और 2011 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए आरसीबी के खिलाफ अब तक कुल 34 मैच खेले हैं। उन्‍होंने 33 पारियों में 27.35 के औसत और 136.99 के स्ट्राइक रेट से कुल 848 रन बनाए हैं। रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 7 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा, रोहित ने आरसीबी के खिलाफ 38 छक्के और 78 चौके लगाए हैं। रोहित ने आईपीएल 2026 में 3 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 118 रन बना चुके हैं।

विराट कोहली बनाम मुंबई इंडियंस

वहीं, विराट कोहली की बात करें तो उन्‍होंने 2008 से 2025 के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 मैचों की 35 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 31.61 की औसत और 129.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 980 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 92 रन है। कोहली ने एमआई के खिलाफ 36 छक्के और 84 चौके लगाए हैं। एमआई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल सूची में विराट पहले स्थान पर हैं। आईपीएल 2026 में विराट 3 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ अब तक 129 रन बना चुके हैं।

आरसीबी तीसरे तो एमआई 8वें पायदान पर

बता दें कि आईपीएल के इस 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 मैचों में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर काबिज है। जबकि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 1 जीत के साथ आठवें स्‍थान पर है।

Updated on:
12 Apr 2026 12:01 pm
Published on:
12 Apr 2026 12:00 pm
Also Read
View All
Youth Test: श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, मात्र 1155 पीआर चार विकेट गवाएं, भारतीय अंडर-19 टीम जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

IND vs ZIM: इसी मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने ठोके हैं 175 रन, ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, पढ़ें हरारे की पिच का हाल

अफगानिस्तान ने किया नए टेस्ट और वनडे कप्तान का ऐलान, रहमत शाह को मिली ज़िम्मेदारी गुरबाज उप-कप्तान बने

इंग्लैंड सीरीज में बेंच पर बैठे रहे कुलदीप यादव, अब यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे ‘वन-डे कप’ और ‘काउंटी चैंपियनशिप’

ICC ODI Ranking: नंबर 1 बनाने से सिर्फ एक अंक दूर शुभमन गिल, टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी, जो रूट की टॉप-10 में एंट्री