क्रिकेट

MI vs RR Match Prediction : कांटे का होगा मुकाबला, यह टीम जीतेगी आज का मैच!

मुंबई इंडियंस (mumbai indians) और राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) के बीच मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2020 का 20वां मुकाबला सांय 7:30 बजे खेला जाएगा....
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2020, 8:54 AM IST
mi_vs_rr.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) का 20वां मैच मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (rajasthan royals vs mumbai indians) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सांय 7 :30 बजे शुरू होगा। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (sunrisers hyderabad) को हराने वाली मुंबई इंडियंस (mumbai indians) टीम के हौसले बुलंद है। वहीं राजस्थान (rajasthan royals) को उसके पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में टीम दवाब में होगी।

राजस्थान का पलड़ा भारी
भले ही राजस्थान की टीम पिछले दोनों मैच हारी है, लेकिन मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2018 में खेले गए सभी चार मैचों में जीत दर्ज की है। ये आंकड़े राजस्थान की टीम में आत्मविश्वास पैदा करने वाले हैं।

मैच प्रेडिक्शन
आंकड़ों पर नजर डाले तो हमारा प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत होगी। हालांकि, दोनों ही टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की पूरी संभावना है।

बेहतरीन फॉर्म में हैं मुंबई के खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में वो इस मैच में भी अपनी सेम टीम की साथ उतरना चाहेगी। वहीं राजस्थान टीम इस मैच में काफी बदलाव कर सकती है। हालांकि, बेन स्टोक्स अभी क्वारंटीन में हैं। ऐसे में इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन यशस्वी जयसवाल और कार्तिक त्यागी को मौका मिल सकता है।

मौसम की रिपोर्ट
अबू धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मौसम के बिल्कुल साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, खिलाड़ियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही इस मैदान में ओस के अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।

पिच रिपोर्ट
शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो इस पर तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलेगी। बल्लेबाजी के हिसाब से भी यह ग्राउंड काफी बड़ा है। यह जरूर है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा। क्योंकि दूसरी पारी में पिच के स्लो होने की पूरी संभावनाएं हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चहर और जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स- यशसवी जयस्वाल, जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, टॉम कर्रन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल और कार्तिक त्यागी।

Updated on:
6 Oct 2020, 8:54 AM IST
Published on: