2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RCB vs DC: पडिकल ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा ऐसा अनोखा कैच, हर कोई हैरान, वीडियो वायरल

भले ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) को 59 रनों से हरा दिया, लेकिन आरसीबी के खिलाड़ी देवदत्त पडिकल (devdutt padikkal) ने एक ऐसा अनोखा कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरान परेशान रहा गया....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 6 Oct 2020, 7:53 AM IST

devdutt_paddikal.jpg

नई दिल्ली। भले ही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) को सोमवार को हुए मैच में 59 रनों से हरा दिया, लेकिन देवदत्त पडिकल (devdutt padikkal) ने बाउंड्री पर एक असंभव कैच पकड़कर सभी का मन जीत लिया। पडिकल के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेंगलुरु ने पहले टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में आरसीबी को 197 रनों का लक्ष्य दिया।

IPL-13 : बेंगलुरु को 59 रन से हराकर दिल्ली टॉप पर पहुंची, राबडा और स्टोइनिस चमके

श्रेयस अय्यर का लपका कैच
दरअसल, आरसीबी की टीम जब फील्डिंग कर रही थी, उस दौरान 12वें ओवर में मोईन अली खान के ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाने के लिए सामने की और लंबा शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े आरसीबी के खिलाड़ी पडिकल पूरी तरह से चौंकने थे। उन्होंने एक बेहतरीन कैच पड़कर श्रेयस को चलता किया। इस तरह अय्यर 13 बॉल में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

IPL 2020: Rashid Khan ने लपका शानदार कैच, लोगों को याद आए 1983 WC के कपिल देव

स्टोइनिस चमके
हालांकि एक समय 11.3 ओवर में 90 रनों पर दिल्ली के तीन विकेट गिर गए थे, लेकिन मार्कस स्टोइनिस और ऋषभ पंत ने दिल्ली के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। पंत ने 25 गेंदो में 37 रन बनाए। अपनी पारी में ऋषभ ने 203.85 की स्ट्राइक रेट से तीन चौके और दो सिक्स लगाए। वहीं अपनी अर्धशतकीय पारी में स्टोइनिस ने छह चौके और दो सिक्स लगाए। स्टोइनिस ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीजन में उनकी यह फिर हाफ सेंचुरी है।

आईपीएल-13 : जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन

वहीं आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। सिराज ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके अलावा ऑफ स्पिनर वाशिंग्टन सुंदर ने काफी किफायती गेंदबाजी की। सुंदर ने चार ओवर में सिर्फ 20 रन दिए।