क्रिकेट

MI vs RR: राजस्थान ने मुंबई को दिया 206 रनों का लक्ष्य, दासुन शनाका के बाद रवींद्र जडेजा और जोफरा आर्चर की ताबड़तोड़ पारी

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। राजस्थान के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, लेकिन दासुन शनाका और जोफ्रा आर्चर ने अच्छी बल्लेबाजी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी।
2 min read
May 24, 2026
IPL 2026
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मुंबई के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की (photo - IPL)

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals 1st innings Highlights, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 69वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 206 रनों का लक्ष्य दिया है।

किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाया अर्धशतक

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। राजस्थान के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, लेकिन दासुन शनाका और जोफ्रा आर्चर ने अच्छी बल्लेबाजी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर सकी।

राजस्थान की खारब शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत की, लेकिन उनका विकेट जल्द ही गिर गया। जायसवाल 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका लगाया। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। वह 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रियान पराग भी 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।

दासुन शनाका और जोफ्रा आर्चर की बेहतरीन पारियां

54 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी आरआर को विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, ऑलराउंडर दासुन शनाका, और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी छोटी, लेकिन अहम पारियों से संभाला। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जुरेल ने 26 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 38, पांचवें नंबर पर आए शनाका ने 15 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 29, और सातवें नंबर पर आए आर्चर ने 15 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका की मदद से 32 रन बनाकर आरआर का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 205 तक पहुंचाया। डोनोवन फरेरा ने भी 18 रन बनाए थे। आखिर में जडेजा 11 गेंदों पर 19 और नांद्रे बर्गर 3 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

जसप्रीत बुमराह के बिना उतरी मुंबई इंडियंस

जसप्रीत बुमराह के बिना उतरी मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत दीपक चाहर ने की। चाहर ने 4 ओवर में 43 रन देकर वैभव सूर्यवंशी और डोनोवन फरेरा का अहम विकेट लिया। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। विल जैक्स ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1, एम गजनफर ने 3 ओवर में 45 रन देकर 1, कॉर्बिन बोश ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए।

Updated on:
24 May 2026 05:56 pm
Published on:
24 May 2026 05:47 pm
Also Read
View All