क्रिकेट

‘Vaibhav Sooryavanshi T20 क्रिकेट को एक और लेवल ऊपर ले जा सकता है’, माइकल वॉन का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि 15 साल के इस खिलाड़ी ने दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि वह टी20 क्रिकेट को एक और लेवल ऊपर ले जा सकता है।
2 min read
Jun 28, 2026
Ind vs Eng 3rd T20I Playing XI Prediction
वैभव सूर्यवंशी। (फाइल फोटो सोर्स: cricbuzz)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत बनाम इंग्‍लैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि सूर्यवंशी ने पहले ही टीमों के टी20 बल्‍लेबाजी के तरीके को बदल दिया है, लेकिन उन्हें लगता है कि 15 साल का इस खिलाड़ी ने पहले ही दुनिया को यह संदेश दे दिया कि वह इस फॉर्मेट को एक और लेवल ऊपर ले जा सकता है।

'वह थक जाता'

बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से डरहम में होने जा रहा है। इससे पहले अजिंक्य रहाणे के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वॉन ने कहा कि वॉन ने कहा कि एक चीज है, जिससे वैभव सूर्यवंशी को निपटना होगा और वह फील्डिंग है। यहां कोई इम्पैक्ट सब नहीं है, जहां वह बेंच पर बैठ सके। अगर मैं इंग्लैंड होता, तो मैं भारत को पहले फील्डिंग करने के लिए कहता, क्योंकि जब तक सूर्यवंशी बैटिंग करने आता, वह थक जाता।

ट्राई-नेशन ए सीरीज में की खूब फील्डिंग

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के दौरान वैभव को ज्‍यादातर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप पर इस्तेमाल किया था। इससे वैभव खुद हैरान थे, क्योंकि फ्रैंचाइजी के एक कोच ने बताया कि सूर्यवंशी को अपनी फील्डिंग काबिलियत पर बहुत गर्व है। वॉन की चिंता के बावजूद, वैभव फील्ड में लंबा समय बिताने के लिए इच्छाशक्ति दिखा चुके हैं। हाल ही में हुई ट्राई-नेशन ए सीरीज के दौरान उन्‍होंने खूब फील्डिंग की। हालांकि, उन सभी मैचों में इंडिया ए ने पहले बल्‍लेबाजी की।

'टी20 क्रिकेट एक और लेवल ऊपर जा सकता है'

इसके बाद वॉन ने वैभव की निडर एप्रोच बैटिंग की तारीफ भी की। उन्‍होंने कहा कि यहां सिर्फ एक नाम की बात हो रही है और वह 15 साल का लड़का है। मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट खासकर वैभव के जरिए खेल को 230 के पार स्कोर तक पहुंच गया है।

मुझे लगता है कि अब यह नॉर्मल हो गया है। टीमें 230 से अधिक रन बनाना चाहती हैं। ओपनिंग बैट्समैन पहले से कहीं ज्‍यादा मेहनत कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी 15 साल के लड़के ने दुनिया को यह मैसेज दिया है कि टी20 क्रिकेट एक और लेवल ऊपर जा सकता है।