क्रिकेट

BAN vs AUS: 2 विकेट चटकाते ही मिचेल स्टार्क तोड़ देंगे कपिल देव का रिकॉर्ड, देखें दुनिया के टॉप 10 तेज गेंदबाजों की लिस्ट

Mitchell Starc Test Wickets: बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास कपिल देव और डेल स्टेन को पछाड़ने का मौका होगा। 433 टेस्ट विकेट ले चुके स्टार्क को दोनों दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं।
2 min read
Aug 05, 2026
Mitchell Starc
गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने नहीं किया कोई बदलाव (Photo - IANS)

BAN vs AUS Test 2026: 13 अगस्त से शुरू हो रही बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं लेकिन अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 7 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह डेल स्टेन को भी पछाड़ देंगे। कपिल देव के नाम टेस्ट में 434 विकेट दर्ज हैं, तो डेल स्टेन ने 437 विकेट चटकाए हैं। स्टार अब तक 433 विकेट हासिल कर चुके हैं। लिस्ट में सबसे आगे श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट दर्ज हैं। हालांकि तेज गेंदबाजों की लिस्ट में जेम्स एंडरसन सबसे आगे हैं, जिनके नाम 704 विकेट हैं।

स्टार्क की नजर WTC Final पर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क का मानना है कि व्यक्तिगत उपलब्धियां दूसरे नंबर पर आती हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का पहला लक्ष्य अगले साल ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए जरूरी पॉइंट्स हासिल करना है। स्टार्क ने कहा, "इसका मतलब है कि मैंने काफी क्रिकेट खेला है। उन दिग्गजों (कपिल देव और डेल स्टेन) के साथ मेरा नाम लिया जाना सम्मान और विनम्रता की बात है। हालांकि, जब आप खेल रहे होते हैं, तो इन आंकड़ों का बहुत ज्यादा मतलब नहीं होता। आप बहुत आगे की नहीं सोचते।"

शानदार फॉर्म में हैं स्टार्क

मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में स्टार्क शानदार फॉर्म में रहे हैं। वह 8 मुकाबलों में अब तक 46 विकेट निकाल चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में भी स्टार्क ने 31 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल डब्ल्यूटीसी (WTC) पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है। बांग्लादेश सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करनी है और फिर न्यूजीलैंड-भारत के खिलाफ उनके घर में टेस्ट सीरीज खेलनी है।

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले 10 तेज गेंदबाज

रैंकगेंदबाजदेशमैचविकेट
1जेम्स एंडरसनइंग्लैंड188704
2स्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंड167604
3ग्लेन मैक्ग्राऑस्ट्रेलिया124563
4डेल स्टेनदक्षिण अफ्रीका93439
5कपिल देवभारत131434
6मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया105433
7रिचर्ड हैडलीन्यूजीलैंड86431
8शॉन पोलॉकदक्षिण अफ्रीका108421
9वसीम अकरमपाकिस्तान104414
10कर्टली एम्ब्रोसवेस्टइंडीज98405
Updated on:
05 Aug 2026 01:40 pm
Published on:
05 Aug 2026 01:40 pm