क्रिकेट

IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइक हसी ने इन 3 खिलाड़ियों को बताया मैच विनर

तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को कोच हसी ने तीन खिलाड़ियों के नाम लेकर बताई उनकी खूबिया। बोले-'इस बार ये खिलाड़ी कर सकते हैं किसी भी मैच में उलटफेर।'  

2 min read
Apr 03, 2021
mike_hussey.jpg

एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। हालांकि पिछले सीजन में धोनी (MS Dhoni) की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। ऐसा पहली बार हुआ था जब सीएसके प्लेऑफ में नहीं पहुंची हो। टीम के कोच माइक हसी (Michael Hussey) का कहना है कि टीम इस बार बेहतरीन खेल दिखाएगी।

2020 में 7वें पायदान पर रही थी सीएसके
तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2020 में सातवें पायदान पर रही थी। लेकिन सीएसके के बल्लेबाजी कोच का कहना है कि इस बार उनकी टीम का संतुलन अच्छा है कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर किसी भी मैच में जीत दिलाने का मादा रखते हैं। हसी ने खास तौर पर इस सीजन में जुड़े तीन खिलाड़ियों के बारे में बात की।

हर फील्ड में विकल्प मौजूद
सीएसके के कोच हसी का कहना है कि उन्होंने पिछली साल के मुकाबले इस बार टीम की सभी खामियों को दूर कर लिया है। हर विभाग में टीम के पास विकल्प मौजूद हैं। सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि टीम से जुड़ने वाले ये सभी खिलाड़ी शानदार हैं। मोइन अली एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, रोबिन उथप्पा के पास बहुत अनुभव है और के. गौतम प्रतिभावान है जिन्हें हम आगे और विकसित कर सकते है।

सही शुरुआत जरूरी
हसी ने कहा कि आईपीएल के शुरुआती मैचों में सही शुरुआत करना बेहतर होगा, क्योंकि इससे आगे चलकर खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुरुआत अच्छी होने से खिलाड़ियों पर दवाब कम होगा। आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होना है। टीम को शुरुआती 5 मैच मुंबई में ही खेलने हैं।

Published on:
03 Apr 2021 11:21 pm