क्रिकेट

मोहम्मद रिजवान अभी नहीं करना चाहते पाकिस्तानी टीम की कप्तानी

पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान फिलहाल टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन अभी वह कप्तानी करने के लिए तैयार नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2021, 9:58 PM IST
mohammad_rizwan.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्हें टेस्ट टीम का वाइस कैप्टन भी बनाया गया है। रिजवान का कहना है कि मैं कभी भी कप्तान बनने के बारे में नहीं सोच रहा, बल्कि मैं अपने प्रदर्शन पर फोकस कर रहा हूं। मैं इस बात से खुश हूं कि टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हूं। बाबर आजम बेहतरीन कप्तान है और वे पिछली कुछ सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और कई अहम फैसले भी ले चुके हैं।

तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके है रिजवान
मोहम्मद रिजवान अपनी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। उनकी वजह से इंटरनेशनल टीम में पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की टीम में वापसी नहीं हो पा रही है। इतना ही नहीं रिजवान को पाकिस्तान के फ्यूचर के कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है। लेकिन वह फिलहाल कप्तानी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे पर रिजवान की होगी अहम भूमिका
पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे पर रिजवान की अहम भूमिका होगी। यहां पाकिस्तान को 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी होगी। रिजवान का कहना है कि मैं उपकप्तान हूं और जब भी बाबर को मेरी जरूरत होती है तो मुझे उनकी मदद करने में खुशी मिलती है। बाबर फिलहाल तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। लेग स्पिनर और ऑलराउंडर शादाब खान लिमिटेड ओवरों के फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम के वाइस कैप्टन हैं।

Published on: