क्रिकेट

8 विकेट, 3 मेडन: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, खटखटाया वापसी का दरवाजा, क्या अब भी चयनकर्ता करेंगे इगनोर?

शमी ने अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन सीम पोजिशन से जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 22.1 ओवर में 90 रन खर्च करते हुए 8 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर भी फेंके।
less than 1 minute read
Feb 17, 2026
Wasim Jaffer on Mohammed Shami
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी। (फोटो सोर्स: IANS)

Mohammad Shami, Jammu and Kashmir vs Bengal, Semi Final, Ranji Trophy 2025-26: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें चयनकर्ता बार - बार नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक और बड़ा कारनामा किया है। जम्मू कश्मीर और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल में शमी ने एक पारी में न न विकेट चटकाए हैं।

मोहम्मद शमी का जोरदार प्रदर्शन

शमी ने अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और बेहतरीन सीम पोजिशन से जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 22.1 ओवर में 90 रन खर्च करते हुए 8 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर भी फेंके। शमी ने अपनी गेंदबाजी से दिखा दिया है कि उनके अदंर विकेट लेने की भूख खत्म नहीं हुई है। वे अबतक इस सीजन रणजी ट्रॉफी में कुल 36 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, इससे पहले शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कुल 16 विकेट और विजय हजारे ट्रॉफी में 15 विकेट चटकाए थे।

शमी आखिरी बार चॅम्पियन्स ट्रॉफी में दिखाई दिये थे

2023 विश्व कप के बाद से शमी बार-बार टखने और घुटने की चोटों से जूझते रहे हैं, जिनके लिए उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। 35 वर्षीय शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में खेला था। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर शमी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Updated on:
17 Feb 2026 01:10 pm
Published on:
17 Feb 2026 12:59 pm