क्रिकेट

IPL 2025: मोहम्मद सिराज ने की जहीर खान के रिकॉर्ड बराबरी, अगले मैच में तोड़ सकते हैं नेहरा का ये कीर्तिमान

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को मोहम्‍मद सिराज ने चार महत्‍वपूर्ण विकेट चटकाए और प्‍लेयर ऑफ द मैच बने। इसके साथ ही उन्‍होंने आईपीएल में जहीर खान के विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और अब वह अपने मौजूदा कोच नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ पांच विकेट दूर हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2025, 12:53 PM IST
Feature image

मोहम्‍मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में सिराज ने अपने आईपीएल करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 12वें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ ही सिराज ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के 102 विकेट की बराबरी कर ली है। अगर सिराज अगले मैच में इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वह पूर्व भारतीय गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा का 106 विकेट का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

एक विकेट और लेते ही तोड़ देंगे जहीर खान का रिकॉर्ड

बता दें कि जहीर खान ने अपने आईपीएल करियर में कुल 100 मैच खेले और 102 विकेट लिए। वहीं, आशीष नेहरा ने आईपीएल करियर में 88 मैच खेले और 106 विकेट लिए। सिराज अगर आने वाले मैचों में पांच विकेट लेते हैं तो वह नेहरा से आगे निकल जाएंगे। मोहम्मद सिराज के नाम अब 97 मैच में 102 विकेट हो चुके हैं।

पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्‍थान पर आए

इस बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत सिराज आईपीएल 2025 के पर्पल कैप की रेस में मिचेल स्‍टार्क के साथ संयुक्‍त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सिराज ने चार मैच की चार पारियों में 9 विकेट चटकाए है। उनका सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर चार विकेट रहा है। उनसे ऊपर सीएसके के गेंदबाज नूर अहमद हैं। नूर ने 4 मैच की चार पारियों में 10 विकेट लिए हैं।

मात्र 17 रन देकर चार विकेट झटके

पिछले सीजन में आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज के तौर पर खेलने वाले सिराज इस साल गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी कर रहे हैं। सिराज ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटके और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। सिराज की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए और गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से मैच जीत लिया।

Updated on:
7 Apr 2025, 12:53 PM IST
Published on: