25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर अब कवर नहीं होंगे CSK के मैच, विवाद के बाद लेना पड़ा बड़ा फैसला

R Ashwin's Youtube Channel Controversy: आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर सीएसके के मैचों की कवरेज नहीं की जाएगी। ये फैसला सीएसके के फैसले की आलोचना के बाद चैनल एडमिन ने लिया है। इसके साथ ही उस विवादित वीडियो को भी हटा लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Apr 2025, 11:39 AM IST

R Ashwin's Youtube Channel Controversy: आर अश्विन अपने यूट्यूब चैनल के माध्‍यम से अक्‍सर क्रिकेट से जुड़े फैसले और मैचों का विश्‍लेषण करते नजर आते हैं। फिलहाल अश्विन सीएसके लिए आईपीएल 2025 खेले रहे हैं। हाल ही में उनक चैनल पर सीएसके के फैसले की आलोचना की गई, जिसके बाद सोशल मीडिया विवाद खड़ा हो गया। विवाद के बाद अब अश्विन के चैनल एडमिन ने बयान जारी करते हुए सीएसके के मैचों की कवरेज नहीं करने का फैसला किया है। साथ ही उस विवादित वीडियो को भी हटा लिया गया है। आइये आपको भी बताते हैं कि आखिर मामला क्‍या था और चैनल एडमिन ने क्‍या बयान जारी किया है?

सीएसके के बाकी मैचों का पूर्वावलोकन और समीक्षा नहीं होगी

अश्विन के चैनल के एडमिन ने नोट में लिखा है कि पिछले हफ्ते हुई चर्चाओं देखते हुए, हम इस बात का ध्यान रखना चाहते हैं कि चीजों की व्याख्या कैसे की जा सकती है। हमने इस सीजन में सीएसके के बाकी मैचों का पूर्वावलोकन और समीक्षा दोनों को कवर करने से दूर रहने का फ़ैसला किया है। हम अपने शो में आने वाले दृष्टिकोणों की विविधता को महत्व देते हैं और ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि बातचीत हमारे द्वारा स्थापित प्लेटफ़ॉर्म की अखंडता और उद्देश्य के प्रति सच्ची रहे। हमारे मेहमानों की ओर से व्यक्त किए गए विचार अश्विन की व्यक्तिगत राय को नहीं दर्शाते हैं।

ये था मामला

दरअसल, आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व डेटा विश्लेषक प्रसन्ना अगोरम ने सीएसके में अश्विन और रवींद्र जडेजा की मौजूदगी के बावजूद अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को प्‍लेइंग इलेवन में चुनने के लिए सीएसके के फैसले की आलोचना की थी। अगोरम ने कहा कि टीम के लिए तीसरे स्पिनर के बजाय किसी बल्लेबाज़ को चुनना बेहतर होता। चैनल पर मेहमानों की ओर से टीम के खिलाड़ियों की आलोचना करने पर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा हुआ था।

यह भी पढ़ें : ईशांत शर्मा की जमकर हुई धुनाई, अब BCCI ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना

सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने बताया था अप्रासंगिक

डीसी के खिलाफ शनिवार को सीएसके की हार के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग से पूछा गया था कि क्या किसी खिलाड़ी के यूट्यूब चैनल पर टीम के बारे में इस तरह की चर्चा से चीजें अजीब हो सकती हैं। फ्लेमिंग ने कहा था कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे यह भी नहीं पता था कि उसका (अश्विन) कोई चैनल है। इसलिए मैं उस तरह की बातों को फॉलो नहीं करता। हालांकि यह अप्रासंगिक है।

पर्पल कैप धारी हैं नूर

बता दें कि सीएसके की लगातार तीसरी हार के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने पर वीडियो को हटा दिया गया। वहीं, आईपीएल 2025 में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराकर जीत से आगाज किया था, लेकिन उसके बाद वह लगातार तीन मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। हालांकि जिस नूर अहमद की आलोचना की गई, वह चार मैचों में सबसे ज्‍यादा 10 विकेट के साथ पर्पल कैप धारक हैं।