
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस मैच में ईशांत शर्मा की जमकर धुनाई की। गुजरात के इस तेज गेंदबाज ने बिना कोई विकेट लिए अपने चार ओवर के स्पेल में 53 रन लुटाए। आईपीएल के 18वें सीजन में ये उनका तीसरा मैच था। इस मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें आईपीएल की आचार संहिता के उल्लघंन का दोषी पाया है। इसके लिए बीसीसीआई ने इस तेज गेंदबाज पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर उन्होंने किया क्या था?
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर रविवार को हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना के साथ एक डिमेरिट अंक दिया गया है। बयान में कहा गया है कि ईशांत ने अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपना अपराध कबूल करते हुए सजा को स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है। ईशांत शर्मा इसके खिलाफ कोई अपील भी नहीं कर सकते हैं। अब ईशान को अगले मैचों में ध्यान से खेलना होगा। उनकी कोई भी हरकत उन पर इससे भी बड़ा जुर्माना या बैन लगवा सकती है।
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स के खिलाफ इस मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की है, लेकिन ईशांत शर्मा की जमकर धुनाई हुई। उन्होंने अपने चार ओव के स्पेल में बगैर कोई विकेट हासिल किए 53 रन लुटा दिए। हालांकि इसके पहले इस सीजन में खेले दो मैचों उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन अब तक वह एक विकेट ही ले सके हैं।
Updated on:
7 Apr 2025, 10:54 AM IST
Published on:
7 Apr 2025, 10:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.