25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025: पहले मैच में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद खामोश हुआ सवा 11 करोड़ी स्टार का बल्ला, टीम की लुटिया भी डूबी

Ishan Kishan Poor Performance in IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के 11 करोड़ 25 लाख के खिलाड़ी ईशान किशन ने पहले ही मैच में धमाकेदार शतक के साथ आगाज किया था, लेकिन उसके बाद से उनका बल्‍ला खामोश है, पिछले 4 मैच में वह सिर्फ 21 रन ही बना सके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Apr 2025, 12:25 PM IST

Ishan Kishan Poor Performance in IPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन के बल्ले ने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जमकर आग उगली थी। उस 106 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी के बाद उनका बल्‍ला खामोश हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को उम्मीद थी कि वह अपना प्रदर्शन आगे भी जारी रखेंगे, लेकिन ईशान किशन ऐसा करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। पहले मैच की पारी के बाद ईशान किशन विपक्षी दलों के सामने रन बनाने में जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनकी टीम की लुटिया भी लगातार चार मैचों डूब गई है और सनराइजर्स सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है।

पिछले पांच मैचों में ईशान किशन का प्रदर्शन

ईशान किशन ने 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के सामने 106 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 27 मार्च को लखनऊ सुपरजाइंट्स के सामने वह शून्य पर आउट हुए। 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के सामने 2 रन बनाकर आउट हुए। 3 अप्रैल को केकेआर के सामने भी वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, पिछले मुकाबले में 6 अप्रैल को गुजरात जाइंट्स के सामने सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए।

लगातार बड़े अंतर से हार रही हैदराबाद

एक तरफ जहां पिछले चार मैचों में ईशान किशन का बल्ला नहीं चला है तो दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद को भी इन सभी मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया था। लेकिन, 27 मार्च को लखनऊ सुपरजाइंट्स के सामने पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद हार का सिलसिला जारी रहा। 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के सामने 7 विकेट से हार हुई। 3 अप्रैल को केकेआर के सामने 80 रनों से और 6 अप्रैल को गुजरात जाइंट्स के सामने 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।

यह भी पढ़ें : आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर अब कवर नहीं होंगे CSK के मैच, विवाद के बाद लेना पड़ा बड़ा फैसला

सवा 11 करोड़ में खरीदा था हैदराबाद में

बता दें कि इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था। वह इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन, टीम के लिए पहले मैच को छोड़कर वह बड़ा स्कोर बनाने में लगातार फेल हो रहे हैं। टूर्नामेंट में मिली चार हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स 10वें स्थान पर खिसक गई है। 5 मैच में हैदराबाद के 2 अंक हैं और नेट रन रेट -1.629 है।