क्रिकेट

शमी की बल्लेबाजी देख उड़े फैंस को होश, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले SMAT में किया बल्ले से धमाका

मोहम्मद शमी ने Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 में बंगाल के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और अपना सर्वोच्च T20 स्कोर बनाया।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2024, 6:46 PM IST
Feature image

Syed Mushtaq Ali Trophy: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोमवार को बेंगलुरु में चंडीगढ़ के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में बंगाल के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और अपना सर्वोच्च T20 स्कोर बनाया। मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। 34 वर्षीय शमी ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। संदीप शर्मा की ओर से फेंके गए आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने 2 चौकों के साथ 18 रन बटोरे।

बंगाल ने 3 रन से जीत दर्ज की

चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर बंगाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बंगाल ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी।

भारत को खल रही मोहम्मद शमी की कमी

मोहम्मद शमी चोट के कारण एक साल से अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की कोशिश में हैं। एडिलेड में दूसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 10 विकेट से करारी हार के बाद मोहम्मद शमी को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम में फिर से शामिल करने की मांग तेज हो गई है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे पूरी तरह खुले हुए हैं। हम सिर्फ उन पर नजर रख रहे हैं, क्योंकि सैयद मुश्ताक अली खेलते समय उनके घुटने में सूजन आ गई थी। जाहिर तौर पर मोहम्मद शमी के टेस्ट मैच खेलने की उनकी तैयारी में बाधा आ रही है।

रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट के बाद कहा, हम उसे ऐसी स्थिति में यहां नहीं लाना चाहते जहां उसकी मांसपेशियों में खिंचाव आ जाए या कुछ और हो जाए। हम उसके बारे में शत प्रतिशत से अधिक आश्वस्त होना चाहते हैं, क्योंकि उसने काफी लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है।

Updated on:
9 Dec 2024, 6:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All