26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final Scenario: दक्षिण अफ्रीका से दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की जीत से होगा भारत को बड़ा फायदा, ये रहे समीकरण

WTC 2023-25 Qualification Scenarios: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में गए दूसरे टेस्ट मैच में हार के साथ भारत WTC 2023-25 तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हालाकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीसरा टेस्ट मैच खेले बगैर भी भारतीय टीम टॉप-2 में जगह बना सकती है। हालाकि इसके लिए भारत को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के परिणाम पर निर्भर होना पड़ेगा। इसे मैच में श्रीलंका की जीत से भारत WTC 2023-25 तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 8 Dec 2024, 7:38 PM IST

World Test Championship 2023-25, Qualification Scenarios: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। इस जीत के साथ जहां ऑस्ट्रेलिया 2023-2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में फिर से टॉप पर पहुंच गया है। वहीं भारतीय टीम को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और उसे टॉप-2 से बाहर होना पड़ा है। हालाकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीसरा टेस्ट मैच खेले बगैर भी भारतीय टीम टॉप-2 में जगह बना सकती है।

दरअसल, इसके लिए भारतीय टीम को कैबरा में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के परिणाम पर निर्भर होना पड़ेगा। यदि श्रीलंकाई दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने में कामयाब हो जाती हैं तो भारत फिर 57.29 PCT के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया तालिका में 60.71 PCT के साथ शीर्ष स्थान पर बरकरार रहेगा, जबकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे। वही दक्षिण अफ्रीका का PCT 59.26 है और वह श्रीलंका के खिलाफ चल रहे घरेलू टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। अगर वे यह मैच जीतते हैं, तो रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत ने हराया, सीरीज पर कब्जा जमाया

WTC फाइनल के लिए भारत को करना होगा यह

भारतीय टीम को अगर WTC Final 2025 में सीधे तौर पर पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दर्ज करनी होगी। चूंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज 1-1 से बराबरी पर हैं। ऐसे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत की एक हार WTC Final 2025 की राह में रोड़ा बन सकती है। इस लिहाज से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों में हरहाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया से यदि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज 3-2 हार जाती है तो उसे अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर करना होगा।

यह भी पढ़ें- विनोद कांबली को सपोर्ट करने के लिए सामने आया वर्ल्ड कप जिताने वाला यह महान खिलाड़ी, कहा – उनको पैरों पर खड़ा करूंगा…

श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 348 रन

कैबरा में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 358 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 328 रन पर ऑलआउट कर बढ़त बनाई थी। वहीं मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 317 रन बनाकर पहली बारी की बढ़त के आधार पर श्रीलंका को जीत के लिए 348 रन का लक्ष्य दिया है। समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने मुकाबले के दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए थे और उसे मुकाबले को जीतने के लिए 256 रन की दरकार थी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग