27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विनोद कांबली को सपोर्ट करने के लिए सामने आया वर्ल्ड कप जिताने वाला यह महान खिलाड़ी, कहा – उनको पैरों पर खड़ा करूंगा…

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर कांबली की मदद को आगे आए हैं। एक इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा कि 1983 की विश्व कप विजेता टीम युवा खिलाड़ियों को लेकर भी काफी सचेत है, उनमें से कुछ मेरे बेटे जैसे हैं। हम उन खिलाड़ियों के लिए चिंतित हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 8 Dec 2024, 12:30 PM IST

Sunil Gavaskar to help Vinod Kambli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की आर्थिक, शारीरिक और मानसिक सेहत ठीक नहीं है। हालही में उन्हें शिवाजी पार्क में दिवंगत कोच रमाकांत आचरेकर के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में देखा गया था। जहां वे अपने बचपन के दोस्त मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मिले थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली को उठने, स्पष्ट रूप से बोलने और खुद को ठीक से संचालित करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा था। उनकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई फैंस ने कांबली के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। ऐसे में महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर उनकी मदद के लिए सामने आए हैं। गावस्कर ने खुलासा किया कि 1983 विश्व कप विजेता टीम वास्तव में कांबली की मदद करना चाहती है।

एक इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा कि 1983 की विश्व कप विजेता टीम युवा खिलाड़ियों को लेकर भी काफी सचेत है, उनमें से कुछ मेरे बेटे जैसे हैं। महान बल्लेबाज ने कहा, 'हम उन खिलाड़ियों के लिए चिंतित हैं, जिनका किस्मत साथ छोड़ देती है। हम विनोद कांबली का ख्याल रखना चाहते हैं उनको अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद करना चाहते हैं।'

इससे पहले कपिल देव भी कांबली की मदद की इच्छा जता चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर विनोद कांबली का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें कांबली, सचिन का हाथ पकड़कर छोड़ने से मना कर देते हैं। वीडियो में देखा गया कि कांबली अपनी सीट से उठ भी नहीं पा रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग