
WTC 2023-25 के फाइनल की जंग जारी है। इसी बीच बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। भले ही इंग्लिश टीम आज तक एक भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी है लेकिन उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतने के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया है। अब इंग्लैंड की टीम भारत को पछाड़कर WTC में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम बन गई है। आइये एक नजर डालते हैं कि WTC में अब तक कौन सी टीम ने कितने मैच जीते हैं?
भारत की बात करें तो उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक कुल 53 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें से 31 में जीत हासिल की है तो 17 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि भारत के कुल 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक कुल 64 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें से 32 मैच में जीत हासिल की है तो 24 में हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि 8 मैच ड्रा रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड को छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक कोई टीम 30 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर है, जिसने अभी तक 29 टेस्ट मैच ही जीते हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम अभी तक डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सिर्फ 18-18 टेस्ट मैच ही जीत सकी हैं।
साउथ अफ्रीका के पास अब डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा मैच जीतने का मौका है, वह श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर न्यूजीलैंड को पछाड़ सकती है।
Updated on:
9 Dec 2024, 11:46 AM IST
Published on:
9 Dec 2024, 8:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.