क्रिकेट

IPL vs PSL ट्रेंड के बीच मोहसिन नकवी हुए ट्रोल, खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ही उड़ा रहे अपनी लीग की खिल्ली

IPL vs PSL: पाकिस्तान में IPL और PSL की तुलना का फितूर सोशल मीडिया पर सर चढ़कर बोल रहा है। PCB चीफ मोहसिन नकवी अजीबोगरीब बयानों को लेकर ट्रोल हो रहे है। वहीं पत्रकार खिलाड़ियो से टेढ़े सवाल-जवाब कर रहे है। जानिए कैसे खुद पाकिस्तानी दिग्गज ही अब अपनी ही फजीहत कर रहे हैं।
2 min read
Apr 15, 2026
IPL vs PSL Controversy, Mohsin Naqvi Trolled, Ahmed Shehzad on PSL, PCB Chairman India Statement, Kusal Mendis PSL, Rilee Rossouw IPL Bollywood comment, Pakistan Cricket Board News, Cricket News in Hindi
IPL vs PSL, मोहसिन नकवी (Photo - IPL/PSL and IANS)

PSL vs IPL, Mohsin Naqvi Troll: भारत में इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार है, तो पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) चल रही है। भारत में तो कोई पूर्व क्रिकेटर भी शायद ही PSL की चर्चा करता होगा, लेकिन पाकिस्तान में एक अलग ही फितूर सवार है, और वो है IPL बनाम PSL का। मजे की बात ये है कि अब खुद पाकिस्तानी ही इस जुनून की आलोचना कर रहे हैं और सच्चाई ही दुनिया को दिखा रहे हैं।

नकवी का अजीब दावा और ट्रोलिंग

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हों या वहां के पत्रकार, हर कोई PSL को IPL से बेहतर साबित करने में जुटा है। नकवी तो अक्सर बिना भारत का नाम लिए अपनी बात पूरी ही नहीं करते। हाल ही में पाकिस्तान में तेल संकट की वजह से PSL के मैच खाली स्टेडियम में कराने पड़ रहे हैं। जब नकवी से इस पर सवाल हुआ, तो उन्होंने भारत को घसीटते हुए कह दिया कि 'भारत में तो पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगी हैं।' उनके इस बयान पर भारतीय तो छोड़िए, पाकिस्तानी भी मजे ले रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अगर भारत में कमी है, तो वहां स्टेडियम क्यों भरे हैं और पाकिस्तान में क्यों खाली पड़े हैं?

'असली क्रिकेट तो PSL में होता है'

पाकिस्तानी पत्रकार भी विदेशी खिलाड़ियों से बार-बार IPL और PSL की तुलना वाले सवाल पूछ रहे हैं। उनका मकसद बस इतना है कि कोई खिलाड़ी IPL की बुराई कर दे ताकि वे उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखा सकें।
एक पत्रकार ने श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसाल मेंडिस से पूछा कि पिछले साल उन्होंने IPL (गुजरात टाइटन्स) के लिए PSL क्यों छोड़ा था और क्या उन्हें अब पछतावा है? मेंडिस ने इस अजीब सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। वहीं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी राइली रूसो ने पत्रकारों को थोड़ा मसाला देते हुए कह दिया कि 'IPL के पीछे पूरा बॉलीवुड है, इसलिए वो क्रिकेट से ज्यादा फिल्म जैसा लगता है।'

'कोई IPL की तारीफ क्यों करेगा...'

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने इस फालतू की बहस की जमकर खिल्ली उड़ाई है। उन्होंने कहा, 'यार, ये क्या कर रहे हो? कुसाल मेंडिस खेल रहा है, परफॉर्म कर रहा है, और आप उससे पुराने मलाल पूछ रहे हो। वहीं राइली रूसो की खुद की परफॉर्मेंस का पता नहीं, लेकिन बयानबाजी पूरी कर रहे हैं। अब कोई PSL खेलते हुए IPL की तारीफ तो नहीं करेगा, इसलिए उन्होंने उसे 'बॉलीवुड मूवी' कह दिया। ये सब फिजूल की बातें हैं।' कुल मिलाकर, पाकिस्तान में अपनी लीग को श्रेष्ठ दिखाने की जो होड़ मची है, उसने अब वहां के लोगों और क्रिकेटरों को ही हंसने पर मजबूर कर दिया है।

Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला