क्रिकेट

ये है क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा बल्ला, MS Dhoni हैं इसके मालिक

वैसे तो क्रिकेट में इंग्लिश विलो लकड़ी से बने हुए क्रिकेट बैटों की कीमत हजारों में होती है लेकिन इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के पास एक ऐसा बल्ला था, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं

2 min read
Jul 02, 2022
MSD

Most Expensive Bat: क्रिकेट इतिहास में जब भी बेहतरीन फिनिशर बल्लेबाजों की बात होगी तो उस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम सबसे पहले आएगा। उन्होंने अपनी इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए तो वहीं धोनी की गिनती भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार होती है। जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को दूसरी बार साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताया था। इसके अलावा वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों प्रमुख इवेंट (ICC world cup, icc champion trophy, icc t20 world cup) में कप्तानी करते हुए अपने नाम किए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे महंगी बल्ले के मालिक थे और धोनी के बल्ले की कीमत करोड़ों में थी

गौरतलब है कि साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। इस मैच में धोनी ने सिक्स लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। बता दें कि धोनी ने जिस बल्ले से वह ऐतिहासिक सिक्स लगाया था, वही बल्ला क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा बल्ला था।

यह भी पढ़ें - Rishabh Pant ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इंग्लैंड की हार पक्की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी के इस बल्ले को ग्लोबल शेयर एंड सिक्योरिटी लिमिटेड नामक एक कंपनी ने तकरीबन 1 करोड़ 20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत देकर खरीदा था। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इस बल्ले से बल्लेबाजी की थी।

यह भी पढ़ें - 3 खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ KL राहुल की अनुपस्थिति में वनडे और टी20 में Rohit Sharma के ओपनिंग कर सकते हैं

वैसे क्रिकेट जगत में इंग्लिश विलो लकड़ी से बने बैट की डिमांड सबसे ज्यादा होती है। इस लकड़ी से बने बल्लो की कीमत औसतन 3 से 10 हजार के बीच होती है। धोनी ने भी साल 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लिश विलो लकड़ी से बने बल्ले से ही बल्लेबाजी की थी। वैसे विलो इंग्लिश लकड़ी से सबसे महंगा बैट गिरे निकोल्स लेजेंड कंपनी का है, जिसकी कीमत तकरीबन 98000 रुपये है।

Published on:
02 Jul 2022 03:59 pm
Also Read
View All