क्रिकेट

रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे ज्याद छक्के, जानें टॉप 10 में टीम इंडिया के कितने बल्लेबाज शामिल

Most Sixes in ODI Career: 30 नवंबर 2025 को रांची के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

2 min read
Nov 30, 2025
रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

Most Sixes in ODI Cricket: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला गया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 3 छक्के लगाए और वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 398 मुकाबलों में 349 छक्के दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

MS Dhoni के घर में Virat Kohli का बजा डंका, अफ्रीकी गेंदबाजों के छूटे पसीने, बनाया नया कीर्तिमान

रोहित शर्मा (भारत) – 352 छक्के

आधुनिक क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने रांची में कमाल की पारी खेली और इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। उनके पुल शॉट और बैकफुट के दमदार स्ट्रोक की पूरी दुनिया दीवानी है। 277 वनडे मैचों में 352 छक्के लगाकर रोहित ने वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रांची में खेले गए पहले वनडे में लगाए 3 छक्कों ने उन्हें इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचा दिया।

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 349 छक्के

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी वनडे क्रिकेट के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक माने जाते हैं। उनका स्ट्राइक रेट और लंबे छक्के मारने की क्षमता उन्हें इस लिस्ट में स्पेशल बनाती है। अफरीदी के नाम 398 मैचों में 349 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने साल 2015 में आखिरी वनडे खेला था।

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 331 छक्के

साल 2019 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल व्हाइट बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े हिटर रहे हैं। उनकी पावर हिटिंग और लंबे-लंबे सिक्सेस की आज भी दुनिया कायल है। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गेल तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 331 छक्के दर्ज हैं।

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 270 छक्के

श्रीलंका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या को वनडे फॉर्मेट में पावरप्ले की परिभाषा बदलने के लिए जाना जाता है। उनकी आक्रामाक शुरुआत कई बार मैच का रुख पलट देती थी। जयसूर्या ने अपने करियर में 270 छक्के लगाए।

महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 229 छक्के

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। धोनी व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए हमेशा के फिनिशर के तौर पर खेले। उन्होंने ने 350 मैचों में 229 छक्के जड़े हैं।

सचिन और गांगुली भी लिस्ट में

इन पांच बल्लेबाडों के अलावा टॉप-10 लिस्ट में इग्लैंड के इयोन मॉर्गन (220), साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (204), न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम (200), भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (195) और सौरव गांगुली (190) शामिल हैं।

Updated on:
30 Nov 2025 11:11 pm
Published on:
30 Nov 2025 05:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर