8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: क्या आज ही खत्म हो जाएगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच? टीम इंडिया को जीत के लिए करना होगा ये काम

IND vs AFG Mullanpur Test: भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और तीसरे दिन मैच खत्म होने की संभावना भी है।

2 min read
Google source verification
IND vs AFG One Off Test

भारत बान अफगानिस्तान इकलौता टेस्ट (फोटो- IANS)

India vs Afghanistan One Off Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। अभी भी अफगानिस्तान की टीम पहली पारी के आधार पर 451 रन पीछे है और हालत देखते हुए लग रहा है कि आज ही मैच खत्म हो जाएगी।

जीत के लिए चटकाने होंगे 15 विकेट

भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए अफगानिस्तान के 15 विकेट चटकाने होंगे। टीम इंडिया के गेंजबाजों ने 39.5 ओवर में ही अफगानिस्तान की आधी टीम समेट दी है। तीसरे दिन 90 ओवर का खेल होना है। और इसी तरह भारतीय बॉलर्स गेंदबाजी करते रहे तो 15 विकेट चटकान ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जुटाए। जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल ने साईं सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 13 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान गिल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जुटाकर टीम को 247 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

100 रन बनाकर आउट हुए राहुल

केएल राहुल 11 चौकों के साथ 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। गिल 177 गेंदों में 16 बाउंड्री के साथ 126 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंत ने 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली। इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सलीम सैफी ने 27 ओवरों में 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 39.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। इस टीम को महज 28 के स्कोर पर अब्दुल मलिक के रूप में पहला झटका लगा। अब्दुल टीम के खाते में सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने सेदिकुल्लाह अटल (17) के साथ 12 रन और रहमान शाह के साथ 22 रन की साझेदारी की। गुरबाज 40 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

रहमत शाह अभी भी क्रीज पर

इसके बाद रहमत शाह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े और पांचवें विकेट के लिए अफसर जजई (3) के साथ 15 रन जुटाए। दिन की समाप्ति तक रहमत शाह 81 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 6 चौकों के साथ नाबाद 43 रन बना चुके हैं।

भारत की ओर से मानव सुथार 15.5 ओवरों में महज 21 रन देकर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 शिकार किए हैं। कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज को कोई सफलता नहीं मिली है।