
Most Sixes in 2026 T20 International: भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल कम से कम 14 टी20 मुकाबले खेलने हैं। अगर ईशान किशन इन 14 मैचों में 26 छक्के लगा देते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। ईशान अब तक 41 छक्के लगा चुके हैं। हालांकि इस साल सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर ने लगाए हैं। अब तक उन्होंने 44 छक्के लगाए हैं।
इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट में भारत के 6 बल्लेबाज शामिल हैं। ईशान किशन जहां 41 छक्के के साथ भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं, तो शिवम दुबे 34, अभिषेक शर्मा 31 और संजू सैमसन 28 छक्के लगा चुके हैं। इस साल सूर्यकुमार यादव 24 और तिलक वर्मा 22 छक्के लगा चुके हैं। सूर्य को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है, जिनकी कप्तानी में भारत ने 2026 की टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता था। वैभव सूर्यवंशी ने इस साल 6 मैचों में 14 छ्क्के लगाए हैं वह लिस्ट में काफी पीछे हैं।
सूर्यकुमार यादव के नाम ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2022 में पूर्व कप्तान ने 68 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी कायम है। सूर्या के बाद UAE के मोहम्मद वसीम इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब 2 बार पहुंच चूके हैं लेकिन दोनों बार वो दूर ही रह गए हैं। 2023 में उन्होंने 54 छक्के लगाए थे तो 2024 में 55 छक्के लगा पाए थे।
इस साल पूरी दुनिया के बल्लेबाजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो फुल मेंबर टीमों में सिर्फ भारत, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बल्लेबाज ही टॉप 10 में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज टॉप 15 में भी जगह नहीं बना पाया है।
| क्रमांक | खिलाड़ी | देश | छक्के |
|---|---|---|---|
| 1 | शिमरन हेटमायर | वेस्टइंडीज | 44 |
| 2 | ईशान किशन | भारत | 41 |
| 3 | शिवम दुबे | भारत | 34 |
| 4 | अभिषेक शर्मा | भारत | 31 |
| 5 | संजू सैमसन | भारत | 28 |
| 6 | दासुन शनाका | श्रीलंका | 28 |
| 7 | हैरी ब्रूक | इंग्लैंड | 28 |
| 8 | फिन एलन | न्यूजीलैंड | 26 |
| 9 | सूर्यकुमार यादव | भारत | 24 |
| 10 | तिलक वर्मा | भारत | 22 |
| 11 | शेरफेन रदरफोर्ड | वेस्टइंडीज | 22 |
| 12 | रयान रिकेल्टन | दक्षिण अफ्रीका | 22 |
| 13 | साहिबजादा फरहान | पाकिस्तान | 20 |
| 14 | क्विंटन डी कॉक | दक्षिण अफ्रीका | 20 |
| 15 | हार्दिक पंड्या | भारत | 20 |