क्रिकेट

धोनी ने पुणे में खरीदा नया घर, 9 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई के बाद अब पुणे में एक नया घर खरीदा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 2012 में किया गया ट्वीट।  
2 min read
Jun 01, 2021
ms_dhoni.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपने एक नए घर को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक घर तो मुंबई में बनकर तैयार हो रहा है और इस बीच खबर आ रही है कि उन्होंने पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में नया घर खरीदा है। आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ रांची वाले फॉर्म हाउस में समय बिता रहे हैं।

साक्षी रहती हैं काफी एक्टिव
धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ में घट रही नई—नई चीजों से सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को रूबरू करवाती रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपने नए डॉगी और घोड़े से लोगों को रूबरू करवाया था तो अब अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर मुंबई में बन रहे अपने नए घर की तस्वीर शेयर की।

धोनी का 9 साल पुराना ट्वीट वायरल
इस बीच धोनी का 2012 में किया गया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, उस समय एक फैंस ने धोनी को ट्विटर पर अपनी बैटिंग पर फोकस करने की बात कही थी। जिसका रिप्लाई माही ने मजेदार अंदाज में दिया था। यह वाकया है जुुलाई, 2012 का जब धोनी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। इस दौरान ट्विटर पर एक यूजर ने धोनी को अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने को कहा था।

धोनी ने रिप्लाई में लूट ली थी महफिल
बैटिंग पर फोकस करने वाले ट्वीट का जवाब देते हुए धोनी ने फैंस से कहा था, सर, हां सर, कोई टिप्स सर। उनका यह ट्वीट अब काफी वारयल हो रहा है।

Published on:
01 Jun 2021 02:28 pm