क्रिकेट

धोनी की इस फोटो ने जीता क्रिकेट समर्थकों का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ( Indian Army ) के साथ ट्रेनिंग के बाद टीम इंडिया ( Team India ) के पूर्व कप्तान एमएस सिंह धोनी ( MS Dhoni ) बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए।        
2 min read
MS Dhoni
Dhoni

नई दिल्ली। टीम इंडिया ( Team India ) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) जम्मू-कश्मीर में अपनी बटालियन के साथ दो हफ्ते की ट्रेनिंग पूरे कर चुके हैं। इस दौरान धोनी के कई फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए और लोगों ने उनके फोटोज को खूब पसंद किया। अब धोनी का बच्चों के साथ बास्केटबाल कोर्ट पर क्रिकेट खेलते हुए एक फोटो वायरल हो रही है।

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने हुए फोटो वायरल हुई

इस फोटो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शॉट मारने हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि धोनी लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि धोनी ने लेह में एक क्रिकेट अकादमी खोलने का वादा किया है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( Cricket World Cup 2019 ) में अपनी धीमी बल्लेबाजी को लेकर भारत के इस पूर्व कप्तान की जमकर आलोचना हुई थी। साथ ही सोशल मीडिया पर कई लोग उनसे पूछ रहे थे कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब संन्यास ले रहे हैं। तभी वेस्टइंडीज दौरे ( West Indies Tour ) से ठीक पहले धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दो महीने का अवकाश लेकर भारतीय सेना ( Indian Army ) के साथ ट्रेनिंग करने का फैसला किया। महेंद्र धोनी के इस फैसले की पूर्व खिलाड़ियों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक ने जमकर सराहना की।

Published on:
17 Aug 2019 09:25 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान