क्रिकेट

IPL DC Vs CSK: धोनी को याद आए सुरेश रैना और रायडू, कोच बोले-पूरी तरह बिखर गई टीम

शुक्रवार को हुए मैंच में चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Vs Chennai Super Kings) ने 44 रन से करारी शिकस्त दी। लगातार दो हार के बाद अब चेन्नई टीम को सुरैश रैना (Suresh Raina) और अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की कमी खलने लगी है....  

2 min read
Sep 26, 2020
MS Dhoni

महेन्द्र धोनी के नेतृत्व में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम को आईपीएल के 13वें सीजन में पहले तीन मुकाबलों में से दो में करारी हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को हुए मैंच में चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Vs Chennai Super Kings) ने 44 रन से करारी शिकस्त दी। जीत के लिए 176 रन का पीछा करने उतरी एमएस धोनी की टीम सिर्फ 131 रनों पर ही सिमट गई। लगातार दो हार के बाद अब चेन्नई टीम को सुरैश रैना (Suresh Raina) और अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की कमी खलने लगी है। हार के बाद पुरस्कार समारोह में खुद धोनी ने इस बात को कबूल किया है कि चेन्नई को बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। धोनी ने उम्मीद जताई कि टीम के पहले मैच के जीत के हीरो अंबाती अगले मैच में खेलेंगे। इस दौरान धोनी बेहद निराश दिखे। मैच के बाद खुद कोच स्टीफन प्लेमिंग ने कहा कि रैना और अंबाती जैसे दो बड़े बल्लेबाजों के न होने से टीम पूरी तरह से बिखर गई है।

सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी नहीं : प्लेमिंग
दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन प्लेमिंग ने कहा, 'हमारी टीम पूरी तरह बिखर गई है। टीम को कई अहम खिलाड़ियों की कमी खल रही है। हम लोग संतुलन बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। टीम में सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे अहम खिलाड़ी नहीं हैं। हम कई अन्य खिलाड़ियों को भी मौका दे रहे हैं ताकि आने वाले मैचों में कोई परेशानी ना हो। हमने अब तक हुए तीन मैचों से बहुत कुछ सीखा है।'

हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं अंबाती
बता दें कि चेन्नई के पहले मैच के जीत के हीरो अंबाती रायडू पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए हैं। वह हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। अंबाती ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 48 गेंद पर 71 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं चेन्नई के लिए पिछले 11 साल से खेलने वाले सुरेश रैना इस बार निजी वजहों से टूर्नामेंट से ठीक पहले वापस लौट आए थे। बता दें कि रैना आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वह अब तक 5368 रन बना चुके हैं।

प्वांइट्स टेबल में 5 नंबर पर चेन्नई
एक के बाद एक दो लगातार हार के बाद धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्वांइट्स टेबल में पांचवें नंबर पर खिसक गई है। टीम का नेटरन रेट भी मानइस में चला गया है। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स टीम 4 अंकों के साथ प्वांइट्स टेबल में टॉप पर है। चेन्नई का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

Published on:
26 Sept 2020 08:44 am
Also Read
View All