चेन्नई सुपरकिंग्स ( chennai super kings ) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार को 7वां मुकाबला खेला गया। भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों 44 रन से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन 39 साल की उम्र में कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने हवा में एक अद्भुत कैच लपकर कर सबका मन जीत लिया। धोनी ने भले ही अंरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन इसके बावजूद वो मैदान पर चीते की रफ्तार से दौड़ते हैं और बाज की तरह गेंद पर झपटते हैं।