किंग्स इलवेन पंजाब (kings xi punjab) के खिलाफ गुरुवार को हुए आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (royal challengers bangalore) को 97 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)को बल्लेबाजी का न्यौता दिया, ताकि स्कोर का पीछा करते हुए उसे आसानी से चेज कर सके। लेकिन गुरुवार को कोहली (Virat)के पक्ष में टॉस जीतने के अलावा कुछ भी नहीं रहा। 16वें ओवर तक मैच बराबरी का चल रहा था, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) से केएल राहुल (KL Rahul) के दो कैच छूट गए और उनके हाथ से मैच निकल गया। इसके बाद राहुल ने बेंगलोर के गेंदबाजों के आखिरी दो ओवरों में जमकर रन बटोरे और वह 132 रन पर नॉटआउट रहे।