क्रिकेट

आर्मी के ड्रेस में बल्ले पर ऑटोग्राफ देते महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर हुई वायरल

Mahendra Singh Dhoni ने जहां ड्यूटी ज्वॉइन की है, वह इलाका आतंकवाद प्रभावित है।
2 min read
ms dhoni

श्रीनगर : भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) टेरिटोरियल आर्मी के साथ दक्षिण कश्मीर में जुड़ गए हैं और अपनी ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बल्ले पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं।

क्रिकेट से दो महीने के ब्रेक पर हैं धोनी

अपनी आर्मी ट्रेनिंग के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया से दो महीने का ब्रेक ले रखा है। वह 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों की तरह काम करेंगे। धोनी श्रीनगर पहुंच कर इंडियन आर्मी के साथ अपनी ड्यूटी ज्वॉइन कर चुके हैं। सेना के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी यूनिट से जुड़ चुके हैं। जहां महेंद्र सिंह धोनी ने ड्यूटी ज्वॉइन की है, वह इलाका आतंकवाद से प्रभावित है।

बेसिक ट्रेनिंग की पूरी

इससे पहले सेना प्रमुख विपिन रावत ने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेसिक ट्रेनिग पूरी कर ली है और उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी करने की इच्छा जताई है। रावत ने कहा था कि जब एक भारतीय सेना की वर्दी पहनना चाहता है तो उसे इससे जुड़े सभी कामों को करने के लिए तैयार रहना पड़ता है। धोनी ने ट्रेनिंग पूरी कर ली है और वह इस काम को पूरा करने में सक्षम हैं।

2011 में मिली थी लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक

महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। वह क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी हैं और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं। धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है।

Updated on:
01 Aug 2019 07:54 pm
Published on:
01 Aug 2019 07:42 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान