गुजरांवाला : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ( Pakistan cricket team ) के तेज गेंदबाज हसन अली ( Hasan Ali ) की शादी पहेली बनती जा रही है। अब खबर आ रही है कि उनके घर पर शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हसन अली ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए एक घर भी खरीदा है। एक पाकिस्तानी मीडिया की खबर के अनुसार, उनकी शादी शामिया आरजू से ही होने वाली है और उन्होंने हरियाणा की रहने वाली इस लड़की के लिए एक घर भी खरीद लिया है और इसे सजाने-संवारने का काम जारी है।