टोरंटो : वेस्टइंडीज ( West Indies cricket team ) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ( Chris Gayle ) नाम का तूफान एक बार फिर सोमवार को आया। उन्होंने ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में ऐसी चमत्कारिक पारी खेली कि देखने वाले की आंखें फटी की फटी रह गई। उन्होंने मॉन्ट्रियल टाइगर्स के खिलाफ वैंकूवर नाइट्स की ओर खेलते हुए उन्होंने महज 54 गेंद पर 122 रन ठोंक दिया। अपनी इस नाबाद पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए। यह उनकी पारी का ही कमाल था कि वैंकूवर नाइट ने निर्धारित 20 ओवर में महज तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन बना डाले। यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है।