हसन अली और शामिया आरजू का निकाह दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा। शामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने जानकारी दी कि उनके परिवार के 10 सदस्य शामिया और हसन अली के निकाह में शिरकत करने के लिए 17 अगस्त को दुबई जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तो करनी है, चाहे वह भारत में हो या फिर पाकिस्तान में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी बताया कि बंटवारे के समय उनके काफी रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए थे। उन सबसे उनका आज भी संपर्क बना हुआ है।