विश्व टेस्ट चैंपियनशिप दो साल के चक्र में खेली जाएगी। यह एक अगस्त से शुरू होकर 31 मार्च 2021 तक चलेगी। दो शीर्ष दो टीमें फाइनल में 10 से 14 जून 2021 को फाइनल में भिड़ेंगी। इस चैम्पियनशिप में नौ देश हिस्सा लेंगे। ये टीमें हैं भारत, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने निलंबित कर दिया है, इसलिए वह इसमें हिस्सा नहीं ले सकेगा, जबकि आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीम आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।