मुम्बई इंडियंस से मयंक मारकंडे को रिलीज करने के मौके पर फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अम्बानी ने कहा कि वह मयंक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मयंक एक शानदार प्रतिभा हैं। हम भाग्यशाली हैं कि उन्हें युवावस्था में ही उन्हें पहचान कर तैयार करने में कामयाब रहे। उन्हें रिलीज करने का फैसला लेना हमारे लिए बेहद कठिन था, लेकिन हमें उन्हें रिलीज करना पड़ा, क्योंकि हम चाहते हैं कि वह काफी आगे तक जाएं। मयंक हमेशा मुम्बई इंडियंस परिवार के हिस्सा रहेंगे।