क्रिकेट

MS Dhoni Video : धोनी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार, इन 2 क्रिकेटरों के साथ रांची की सड़कों पर की मस्ती

MS Dhoni Video Viral : एमएस धोनी फैंस के लिए अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। धोनी के शेयर करते ही ये वायरल हो जाते हैं। इसकी वजह उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। एमएस धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दो क्रिकेटरों के साथ रांची की सड़कों पर मस्ती करते दिख रहे हैं।

2 min read
धोनी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार, इन 2 क्रिकेटरों के साथ रांची की सड़कों पर की मस्ती।

MS Dhoni First Electric Car : एमएस धोनी मौजूदा समय में भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हों, लेकिन वह फैंस के लिए अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। धोनी के शेयर करते ही ये वायरल हो जाते हैं। इसकी वजह उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंटरनेशनल क्रिकेट से दो साल पूर्व संन्यास लेने के बाद भी उनके चाहने वालों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसी कड़ी में एमएस धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह अपने कार कलेक्शन की पहली इलेक्ट्रिक कार की सवारी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह दो अन्य क्रिकेटरों के साथ हैं और रांची की सड़कों पर मस्ती कर रहे हैं।

बता दें कि धोनी भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। यह दिग्गज क्रिकेटर रिटायर होने के बाद अपनी जिंदगी अपने शानदार तरीके से जी रहा है। धोनी कभी किसी इवेंट में दिखते हैं तो कभी अपने फार्म हाउस पर परिवार के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। वह कभी टेनिस मैच देखने हैं तो कभी टेनिस खेलने के वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बता दें कि धोनी महंगी बाइक के साथ महंगी कारों के भी शौकीन हैं। उन्होंने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक नई इलेक्ट्रिक कार शामिल की है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

साथी खिलाड़ियों को कराई रांची की सैर

वायरल वीडियो में एमएस धोनी अपने दो खिलाड़ियों के साथ कार के दरवाजे खोकर खड़े हैं। धोनी के साथ युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव दिख रहे हैं। धोनी ने इन दोनों खिलाड़ियों के साथ रांची की सड़कों पर अपनी नई कार में जमकर मस्ती की। वायरल वीडियो को कई सोशल मीडिया हैंडल्स से पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रांची की सड़कों का है।

यह भी पढ़े -IND vs NZ : दूसरे टी20 मैच पर भी संकट के बादल

धोनी की पहली इलेक्ट्रिक कार

महेंद्र सिंह धोनी के कार कलेक्शन में पुराने मॉडल से लेकर कई नई कार और बाइक हैं। हाल ही में धाेनी को इलेक्ट्रिक कार चलाते देखा गया है। बताया जा रहा है कि धोनी ने इलेक्ट्रिक कार किआ ईवी6 खरीदी है। यह उनके कलेक्शन की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इस कार की खासियत ये है कि यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज होने पर 700 किलोमीटर से अधिक चलती है।

यह भी पढ़े - बीसीसीआई का बड़ा एक्शन, छिनेगी रोहित शर्मा की कप्तानी

Published on:
19 Nov 2022 01:07 pm
Also Read
View All