30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ : दूसरे टी20 मैच पर भी संकट के बादल, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

IND vs NZ 2nd T20 Weather : न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पहला मैच बारिश से धुलने के बाद अब सबकी नजर 20 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच पर है, जो ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन, मौसम विभाग ने दूसरे मैच के दिन भी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आइये आपको बताते हैं दूसरे मैच को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Nov 2022, 10:32 AM IST

india-vs-new-zealand-2nd-t20-weather-forecast-oval-playing-11-indian-cricket-team.jpg

दूसरे टी20 मैच पर भी संकट के बादल, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट।

India vs New Zealand 2nd T20 : न्यूजीलैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। अब टीम इंडिया को 20 नवंबर को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच का इंतजार है, जो ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन, मौसम विभाग ने दूसरे मैच के दिन भी भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। पहले मैच के रद्द होने से फैंस को जहां निराशा हाथ लगी थी, वहीं अब दूसरे मैच पर संकट के बादल मंडरा रहा है। बता दें कि दिग्गज सीनियर प्लेयर्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया है। अब टीम इंडिया की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला जाने वाला पहला मैच बारिश से धुल गया है। अब दूसरा टी20 मैच माउंट माउंटगुई के ओवल में 20 नवंबर को खेला जाना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, माउंट माउंटगुई में 20 नवंबर को 90 फीसदी यानी भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना व्यक्त की है। रविवार को माउंट माउंटगुई का तापमान न्यूनतम 15 डिग्री तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक हुई तो दूसरा मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

युवा खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका

बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के सीनियर्स को आराम दिया गया है। इनमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, केएल राहुल, रविचंद्रन आश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में टीम इंडिया की बागडोर कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ युवा खिलाड़ी ईशान किशन, शुभमन गिल, संजू सैमसन और उमरान मलिक के हाथों में है। युवा खिलाड़ियों के लिए इस अवसर को सुनहरे मौके के रूप में देखा जा रहा है। ये युवा खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर सकते हैं।

यह भी पढ़े -वीवीएस लक्ष्मण बने हार्दिक पंड्या के फैन, बोले- पांड्या जबरदस्त कप्तान

हार्दिक की अग्निपरीक्षा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सीनियर खिलाड़ियों के बावजूद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार के बाद बाहर होना पड़ा। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह हार्दिक पांड्या को टी20 का नियमित कप्तान बनाने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या पर जीत का दबाव बढ़ गया है। इस सीरीज को हार्दिक के लिए अग्निपरीक्षा की तरह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े - बीसीसीआई का बड़ा एक्शन, छिनेगी रोहित शर्मा की कप्तानी