क्रिकेट

धोनी ने पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ लगाए जोरदार ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

-महेन्द्र सिंह धोनी (MSD Dhoni) का बेटी जीवा (Ziva Dhoni) और पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) के साथ डांस वीडियो वायरल।-दुबई में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं महेन्द्र सिंह धोनी ( MS Dhoni)।-कमेंटेटर डैनी मॉरिसन के धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल (IPL) से संन्यास के बारे में पूछने किया था साफ इनकार।  

2 min read
Nov 27, 2020
dhoni-1.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। आईपीएल 2020 (IPL 2020) के खत्म होने के बाद धोनी (Dhoni) इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही धोनी का पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो (dance video) दुबई का है। क्योंकि आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां बिता रहे हैं। वायरल हुए इस वीडियो में धोनी अपने परिवार के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

बेटी के साथ धोनी का डांस वीडियो वायरल
वैसे तो एमएस धोनी को फैंस अक्सर क्रिकेट प्रैक्टिस करते हुए और जिम में पसीना बहाते देखते हैं। इसके साथ ही वे देश की सेना के साथ समय बिताते भी नजर आते हैं, लेकिन पहली बार धोनी एक डांस वीडियो में डांस करते नजर आ रहे हैं। हाल ही वायरल हुए इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने साझा किया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया है। सीएसके ने कैप्शन में लिखा, 'क्या इस वीडियो के देख हम लोग खुद को मुस्कुराने से रोक सकते हैं? बिलकुल नहीं (Definitely Not) बता दें Definitely Not शब्द आईपीएल 2020 के दौरान उस वक्त काफी वायरल हुआ था जब धोनी ने आईपीएल से अपनी रिटायरमेंट की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था। आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स के आखिरी मैच से पहले कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा था कि क्या उन्हें फैंस आखिरी बार आईपीएल में खेलते देख रहे हैं? इस पर धोनी ने कहा था-बिलकुल नहीं (Definitely Not)।

No data to display.
Published on:
27 Nov 2020 04:53 pm