
Irani Cup: रेस्ट ऑफ इंडिया और मौजूदा रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी कप का मुकाबला श्रीनगर के श्रीनगर के शेर-ए कश्मीर स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार ने दूसरी इनिंग में भी कमाल की बॉलिंग की। उनकी घातक गेंदबाजी का ही कमाल था कि मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर जीत से 167 रन दूर रह गई।
रेस्ट ऑफ इंडिया के मुकेश कुमार ने मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने पहली इनिंग में 2 और दूसरी इनिंग में 6 विकेट लिए। वहीं आकाश दीप और मुकेश चौधरी ने 6-6 विकेट चटकाए। आकाश दीप ने पहली और दूसरी इनिंग में 3-3 विकेट लिए, वहीं मुकेश चौधरी ने क्रमशः 5 और 1 विकेट झटके।
रेस्ट ऑफ इंडिया की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरी इनिंग में जम्मू-कश्मीर के सिर्फ तीन खिलाड़ी कामरान इकबाल (32 रन), शुभम खजूरिया (36 रन) और अब्दुल समद (20) ही कुछ हद तक संघर्ष कर सके, जबकि 8 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके।
मुकेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में छह विकेट झटके। इसके साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह 11वां मौका है, जब उन्होंने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं।
मुकेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में छह विकेट झटके। इसके साथ ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह 11वां मौका है, जब उन्होंने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं।
मुकेश कुमार ने भारत के लिए आखिरी बार टेस्ट और वनडे क्रमशः फरवरी 2024 और दिसंबर 2023 में खेला था। वहीं आकाश दीप ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट अगस्त 2025 में खेला था। तब से दोनों क्रिकेटर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा प्रदर्शन के जरिए भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि वे भारतीय टीम की योजनाओं में कम फिट होंगे।