4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्राई वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले, नोट कर लें सारी डिटेल्स

Sri Lanka ODI Team For Tri Series 2026: श्रीलंका क्रिकेट ने वनडे ट्राई सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।
2 min read
Google source verification
pak vs sl odi

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (फोटो- IANS)

Pakistan, Sri Lanka and England Tri Series Schedule: श्रीलंका क्रिकेट ने रविवार को वनडे ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। श्रीलंका के साथ इस सीरीज में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी। 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज का फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका वनडे टीम

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान), पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।

टीम में अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानागे और दासुन शनाका बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं, तो दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा और सचिन्दु कोलोम्बेज स्पिन विकल्प हैं, जबकि दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा तेज गेंदबाजी विकल्पों में शामिल हैं।

ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। पहला मुकाबला रावलपिंडी में 9 अक्टूबर को होगा, तो आखिरी मैच 13 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद 3 दिन के अभ्यास मैच होगा और फिर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

वनडे ट्राई-सीरीज का पूरा शेड्यूल

ट्राई सीरीज में तीनों टीमें 4-4 मैच खेलेंगी और फाइनल सहित कुल 7 मैच खेले जाएंगे। एक दूसरे से तीनों टीमों को 2-2 मैच खेलने हैं। टॉप 2 टीमें 31 अक्टूबर को खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी। वर्ल्डकप 2027 की तैयारी के लिहाज से तीनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। 2023 वर्ल्डकप में तीनों टीमों का लचर प्रदर्शन देखने को मिला था। पाकिस्तान की टीम पहले राउंड के बाद 5वें स्थान पर रहते हुए अंतिम 4 से चूक गई थी, तो इंग्लैंड की टीम 7वें और श्रीलंका की टीम 9वें स्थान पर रही थी

तारीखमुकाबलावेन्यू
18 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम श्रीलंकारावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
20 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम इंग्लैंडरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
22 अक्टूबरश्रीलंका बनाम इंग्लैंडरावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
25 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम इंग्लैंडगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम श्रीलंकागद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
29 अक्टूबरश्रीलंका बनाम इंग्लैंडगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
31 अक्टूबरट्राई-सीरीज का फाइनलगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग