क्रिकेट

हार्दिक पंड्या की ट्रेडिंग की बातचीत पर मुंबई इंडियंस ने दिया बड़ा अपडेट, प्रवक्‍ता बोले- अभी शुरू की है समीक्षा

Hardik Pandya trade: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या को सीएसके या केकेआर जैसी फ्रैंचाइजी के साथ ट्रेड वार्ता रिपार्ट पर विराम लग गया है। एक रिपोर्ट में एमआई के प्रवक्‍ता ने कहा कि हमने इसको लेकर किसी से कोई बात नहीं की है।
2 min read
Jul 01, 2026
Hardik Pandya trade
मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Hardik Pandya trade deal: हार्दिक पंड्या की ट्रेडिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) समेत सात फ्रैंचाइजी ने पंड्या को ट्रेड करने में दिलचस्‍पी दिखाई है। लेकिन, इसी बीच मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेडिंग में शामिल होने से इनकार कर दिया है। एक रिपोर्ट में एमआई के प्रवक्‍ता के हवाले से कहा गया है कि फ्रैंचाइजी ने अभी समीक्षा शुरू की है। वे तभी निर्णय लेंगे, जब वे यह विश्लेषण कर लेंगे कि क्या गलत हुआ।

7 फ्रैंचाइजी के दिलचस्‍पी दिखाने की खबरें आई थीं सामने

पंड्या को ट्रेड करने को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। सबसे पहले कहा गया था कि सीएसके पंड्या के लिए मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे को ट्रेड करने को तैयार है। फिर खबरें आईं कि सीएसके को कोई दिलचस्पी नहीं थी और राजस्थान रॉयल्स पंड्या और यशस्वी जायसवाल की अदला-बदली के लिए उत्सुक है। फिर सुना कि केकेआर अजिंक्य रहाणे की जगह पंड्या को अपना नया कप्तान बनाएगी। इन तीन फ्रेंचाइजी के अलावा चार और टीमों की पंड्या में दिलचस्‍पी बताई गई।

'हम खिलाड़ियों के ट्रेड के संबंध में बातचीत में शामिल नहीं'

अब रेवस्पोर्टज की एक रिपोर्ट में एमआई के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि हमने अभी सीजन के बाद की समीक्षा शुरू की है। अब हम टीम के सभी पहलुओं पर गौर करेंगे। इस प्रकृति की किसी भी समीक्षा की तरह, खिलाड़ियों के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले कई विकल्पों और विचारों का मूल्यांकन किया जाएगा। वर्तमान में हम खिलाड़ियों के ट्रेड के संबंध में बातचीत में शामिल नहीं हैं। समीक्षा पूरी होने के बाद ही यह संभव है।

सीएसके ने एमआई से किसी भी बातचीत से किया इनकार

इन सबके बीच सीएसके ने भी किसी भी तरह की बातचीत से भी इनकार किया है। फिलहाल, उनका ध्यान मेजर लीग क्रिकेट पर है, जहां टेक्सास सुपर किंग्स स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व में खेल रहे हैं। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथ ने रेवस्पोर्ट्ज़ को बताया कि सीएसके ने अभी तक सीजन की समीक्षा भी नहीं की है। हम एमएलसी पूरी होने के बाद ही ऐसा करेंगे। मैं इस समय अमेरिका में हूं। हमने किसी से बात नहीं की है और हार्दिक और सीएसके के बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है वह झूठ है।

Published on:
01 Jul 2026 10:09 pm