क्रिकेट

MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जडेजा और पराग की वापसी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

MI vs RR, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस को इस मैच में हर हाल में हराना होगा।

2 min read
May 24, 2026
IPL 2026 का 69वां मुक़ाबला MI और RR के बीच खेला जा रहा है (Photo - IPL official Site)

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, 69th Match, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें

KKR playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स हारी तो कोलकाता नाइट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स से इतने रन या विकेट से जीतना होगा मैच

हार्दिक पंड्या ने टॉस के दौरान क्या कहा

टॉस जीतकर हार्दिक ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और शाम होते-होते यह और बेहतर हो जाती है। आज का दिन बहुत खास है। कुल मिलाकर, रिलायंस फाउंडेशन ने 29 लाख लोगों की मदद की है और उन पर अपना असर डाला है। हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और उन्हें इस पल का आनंद लेने का मौका देना चाहते हैं। यह मैच हमारी टीम के लिए बहुत मायने रखता है। हम अपना पूरा जोर लगाना चाहते हैं। हमारा यह सीजन काफी मुश्किल रहा है, और हम इसका अंत शानदार तरीके से करना चाहते हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। दीपक चाहर टीम में हैं।"

रियान पराग की वापसी हुई

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही करते हैं। हम जानते हैं कि यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच हो सकता है और हम इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उम्मीद है कि हम अपने मौकों का पूरा फायदा उठाएंगे और अपना सबसे अच्छा खेल दिखाएंगे। अगर हम जीतते हैं, तो हम क्वालिफाई कर जाएंगे और हमें दूसरों से किसी भी तरह की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी। टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। मैं, नांद्रे बर्गर और जडेजा प्लेइंग इलेवन में वापस आए हैं।"

राजस्थान को हर हाल में जीतना होगा मैच

आरआर के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। आरआर के 13 मैचों से 14 अंक हैं। अगर रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है, तो 16 अंक के साथ प्लेऑफ में चली जाएगी और चौथा स्थान हासिल करेगी, वहीं हार की स्थिति में उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच की ज्यादा अहमियत नहीं है। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हां, सीजन के इस आखिरी मुकाबले को टीम जीतकर एमआई जरूर अपने अभियान को अपने फैंस के बीच बढ़े आत्मविश्वास के साथ समाप्त करने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

ये भी पढ़ें

‘टीम हार जाए, तो उस शतक से कभी सुकून नहीं मिलता’ रोहित शर्मा ने खोल दिए कप्तानी के गहरे राज
Updated on:
24 May 2026 03:28 pm
Published on:
24 May 2026 03:06 pm
Also Read
View All