क्रिकेट

MI vs RCB: मुंबई और बेंगलुरु के बीच पहला मुक़ाबला कल, मेगा ऑक्शन के बाद पहली बार मैदान में उतरेंगी दोनों टीम, ऐसी होगी प्लेइंग 11

MI vs RCB WPL 2026: मुंबई इंडियंस जहां इस सीज़न शायद सबसे कम बदलाव के साथ खेलने उतरेगी तो वहीं बेंगलुरु के लिए सबसे बड़ा बदलाव एलिस पेरी का नहीं होना रहेगा।
less than 1 minute read
Jan 08, 2026
WPL Cricket Match
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo - WPL Official Site)

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Playing 11: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का पहला मुक़ाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगाव। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें मेगा ऑक्शन के बाद पहली बार मैदान में उतरेंगी। ऐसे में प्लेइंग 11 चुनना एक बड़ा सरदर्द होगा।

मुंबई इंडियंस जहां इस सीज़न शायद सबसे कम बदलाव के साथ खेलने उतरेगी तो वहीं बेंगलुरु के लिए सबसे बड़ा बदलाव एलिस पेरी का नहीं होना रहेगा। यह पहला सीजन है जब टीम पेरी के बिना मैदान में उतरेगी। फ्रेंचाईजी ने ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज जॉर्जिया वोल 60 लाख रुपये में खरीदा है। ऐसे में वह कप्तान स्मृति मंधाना के साथ सलामी बल्लेबाजी करती हुई नज़र आएंगी। उनके अलावा नडीन डी क्लर्क, लॉरेन बेल और ग्रेस हैरिस अन्य विदेशी खिलाड़ियों के रूप में खेलेंगी।

मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। मुंबई के पास काफ़ी संतुलित इलेवन है जिसमें हीली मैथ्यूज़ के साथ कमालिनी के ओपनिंग करने की उम्मीद है। मैथ्यूज़ के अलावा इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी नैट सिवर-ब्रंट, शबनिम इस्माइल और अमीलिया कर विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलेंगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -

मुंबई इंडियंस - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमालिनी (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज़, नैट सिवर-ब्रंट, अमीलिया कर, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और शाइका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - स्मृति मांधना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, डी हेमलता, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नडीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी और लॉरेन बेल।

Published on:
08 Jan 2026 07:24 pm