16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, चोट के चलते NZ के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकता है ये स्टार खिलाड़ी

Tilak Varma Injured: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्‍टार बल्‍लेबाज तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में चोटिल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी के चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 08, 2026

Tilak Varma Injured

भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Tilak Varma Injured: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। मध्‍यक्रम के स्‍टार बल्‍लेबाज तिलक वर्मा पेट की चोट से जूझ रहे हैं। ये चोट उन्‍हें राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के दौरान लगी। बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्होंने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्‍हें हॉस्‍पिटल ले जाया गया। रिपोर्ट है कि वह तीन चार हफ्ते के लिए बाहर हो सकते हैं। ऐसे में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वहीं, टी20 वर्ल्‍ड कप को भी अब एक महीने से कम समय बचा है।

विजय हजारे ट्रॉफी में चोटिल हुए तिलक वर्मा

दरअसल, तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे। राजकोट में खेलने के दौरान उन्‍हें पेट में चोट लग गई थी। इसके अगले दिन बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्होंने तेज पेट दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें तत्‍काल एक हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डॉक्टरों ने स्कैन की जांच की।

मेडिकल सलाह के अनुसार, तिलक वर्मा की सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इस कारण वह कम से कम तीन से चार हफ़्ते के लिए बाहर हो सकते हैं। इस रिकवरी टाइम पीरियड के चलते वह निश्चित रूप से न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच टी20 मैचों की सीरीज मिस कर सकते हैं, जो 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होनी है।

भरोसेमंद टी20 बल्लेबाज हैं तिलक

बता दें कि एक साल में तिलक वर्मा भारत के सबसे भरोसेमंद टी20 बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। एशिया कप फाइनल के इस हीरो ने मिडिल ओवर्स में खासकर दबाव वाले चेज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने 37 टी20 पारियों में करीब 50 के औसत और 144 से ज्‍यादा के स्ट्राइक रेट से 1,183 रन बनाए हैं। उनकी खास बात ये है कि रन चेज में उनका औसत 68 के करीब रहता है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सेलेक्शन की टेंशन

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तिलक वर्मा की जगह किसको टीम में शामिल किया जाएगा? न्यूजीलैंड सीरीज से कहीं ज्‍यादा टेंशन T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर है, जिसमें भारत अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलेगा। अगर तिलक की सर्जरी होती है तो उन्हें पूरी तरह से मैच फिट होने के लिए समय लगेगा। ऐसे में वर्ल्ड कप के लिए भारत को स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को खोना एक बड़ा झटका होगा।