क्रिकेट

MI vs SRH:क्या होगी रोहित शर्मा की वापसी? केशव महाराज को मिलेगा मौका, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

एमआई से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, "रोहित ने लगातार सुधार किया है, लेकिन एसआरएच के खिलाफ मैच में उनके शामिल होने पर कोई भी फैसला टॉस के समय लिया जाएगा।"

2 min read
Apr 29, 2026
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या (Photo - IANS)

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 41वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियाम में खेले जा रहे इस मैच में एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। रोहित की इंजरी ने एमआई की समस्या को बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें

MI vs SRH Pitch report: मुंबई की पाटा विकेट पर दिखेगा अभिषेक शर्मा का तूफान? 223 रन है पहली पारी का औसत स्कोर, पढ़ें वानखेड़े की पिच का हाल

रोहित शर्मा का खेलना मुश्किल

एमआई से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, "रोहित ने लगातार सुधार किया है, लेकिन एसआरएच के खिलाफ मैच में उनके शामिल होने पर कोई भी फैसला टॉस के समय लिया जाएगा।" रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले 3 मैचों से एमआई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम ने कुछ ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है। ओपनर्स की लगातार असफलता ने एमआई को नुकसान पहुंचाया है। पिछले दो मैचों में डिकॉक के साथ दानिश मालेवार को मौका दिया गया, लेकिन मालेवार फ्लॉप रहे। ऐसे में रोहित का फिट होना और खेलने के लिए तैयार होना एमआई के लिए अब जरूरी हो गया है।

रोहित शर्मा ने सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक के साथ की थी। लेकिन, सीजन के चौथे मैच में इंजरी की वजह से उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा और उसके बाद से वह वापसी नहीं कर सके हैं। रोहित ने सीजन में खेली 4 पारियों में एक अर्धशतक की मदद से 137 रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार, हार्दिक और बुमराह भी फ्लॉप

पूर्व एमआई कप्तान अगर फिट घोषित किए जाते हैं और प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हैं, तो डिकॉक के साथ मिलकर वह ओपनिंग की समस्या को बहुत हद तक समाप्त कर सकते हैं। एमआई का सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम कई अहम खिलाड़ियों की इंजरी के साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह के निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।

एमआई 7 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर टेबल में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को बाकी सभी मैच जीतने की कोशिश करनी होगी, जो बिल्कुल आसान नहीं है। इस मैच में लेफ्ट-आर्म स्पिनर केशव महाराज को मौका मिल सकता है। उन्हें न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर म‍िचेल सेंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -

मुंबई इंडियंस - हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, कृष भारत, विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

ये भी पढ़ें

मुंबई जीतेगी लगातार चौथा मैच या आज हैदराबाद चखेगी जीत का स्वाद? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
Published on:
29 Apr 2026 03:46 pm
Also Read
View All