क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी : मुंबई की हिमाचल प्रदेश पर 200 रन की जीत

- मुंबई ने शार्दुल, सूर्यकुमार और आदित्य तारे की शानदार पारियों की बदौलत हिमाचल को 200 रनों से हराया।-321 रनों का पीछा करने उतरी हिमाचल की पूरी टीम सिर्फ 121 रनों पर ढेर हो गई।-मुंबई की ओर से प्रशांत सोलंकी ने चार विकेट, शम्स मुलानी ने तीन विकेट, धवल कुलकर्णी ने दो विकेट और मोहित अवस्थी ने एक विकेट लिया।
less than 1 minute read
Mar 01, 2021
vijay_hazare_trophy.jpg

जयपुर। शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) (92), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) (91) और आदित्य तारे (Aditya Tare) (83) की शानदार पारियों से मुंबई ने यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 200 रनों से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल (Shardul Thakur) के 57 गेंदों पर छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 92, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के 75 गेंदों पर 15 चौकों के सहारे 91 और तारे के 98 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रन की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 321 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश की पारी 24.1 ओवर में 121 रन पर ढेर हो गई। हिमाचल प्रदेश की तरफ से मयंक डागर ने 20 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए।

मुंबई की ओर से प्रशांत सोलंकी ने चार विकेट, शम्स मुलानी ने तीन विकेट, धवल कुलकर्णी ने दो विकेट और मोहित अवस्थी ने एक विकेट लिया। हिमाचल प्रदेश की तरफ से कप्तान ऋषि धवन ने चार विकेट, पंकज जायसवाल ने तीन विकेट, वैभव अरोड़ा ने एक विकेट और मयंक ने एक विकेट लिया। मुंबई की यह लगातार पांचवीं जीत है और वह 20 अंकों के साथ ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

Published on:
01 Mar 2021 05:46 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा