क्रिकेट

बांग्लादेशी क्रिकेटर नासिर ने अपनी शादी के बारे में अफवाहें फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

-शादी एक हफ्ते बाद विवादों में आए बांग्लादेशी क्रिकेटर नासिर हुसैन।-नासिर ने 14 फरवरी को केबिन क्रू तमीमा तम्मी से शादी की।-तमीमा के पूर्व पति रकीब हसन ने मामला दर्ज करा आरोप लगाए कि शादी से पहले उन्हें तलाक नहीं दिया था।-तमीमा ने कहा कि उन्होंने 2017 में रकीब को तलाक दे दिया था।  
2 min read
Feb 25, 2021
tamim.jpg

नई दिल्ली। बांग्लादेश के क्रिकेटर नासिर हुसैन ( Nasir Hossain) ने अपनी शादी को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नासिर ने 14 फरवरी को केबिन क्रू तमीमा तम्मी से शादी की, लेकिन एक हफ्ते के बाद उनकी शादी विवादों में आ गई, क्योंकि तमीमा के पूर्व पति रकीब हसन ने दोनों के खिलाफ एक अडल्टरी का मामला दायर किया और आरोप लगाया कि तमीमा ने क्रिकेटर से शादी करने से पहले उन्हें तलाक नहीं दिया था।

रकीब ने ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद जसीम की अदालत में मामला दायर किया। इस बीच, नासिर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने तमीमा के साथ सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए शादी की है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। तमीमा ने कहा कि उन्होंने 2017 में रकीब को तलाक दे दिया था। इस जोड़े ने अपनी शादी को लेकर चल रहे विवाद के बाद अपना रुख साफ किया।

हुसैन ने कहा, अब तक वह केवल तमीमा थी, लेकिन अब, वह मेरी पत्नी तमीमा हुसैन है। मैं नहीं चाहता कि कोई भी उसके खिलाफ बात करे। मैं उसके खिलाफ गलत बोलने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करूंगा। बुधवार को नासिर हुसैन के खिलाफ एक अडल्टरी केस दायर किया गया था।

एक सुनवाई के बाद, ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने मामले को संज्ञान में लिया और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया। अदालत ने पुलिस जांच ब्यूरो (पीबीआई ) बांग्लादेश को भी मामले की जांच करने और 30 मार्च को एक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। अदालत के बेंच असिस्टेंट हेलालुद्दीन ने बुधवार रात को आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की।

तमीमा ने हालांकि यह कहा कि रकीब से तलाक लेने के बाद उन्होंने नासिर से शादी कर ली। उन्होंने कहा, मेरी शादी रकीब से हुई थी और हमारा एक बच्चा है। बाकी सब जो रकीब कह रहा है वह पूरी तरह से गलत है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों के बारे में, तमीमा ने कहा अब हमारी कोई भी फेसबुक आईडी एक्टिव नहीं है। नासिर का एक आधिकारिक फेसबुक पेज है। अगर इस मुद्दे पर कोई अपडेट है, तो हम इसे पेज पर दे देंगे।

Published on:
25 Feb 2021 06:10 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान