क्रिकेट

अगर जीतना है टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप का खिताब, इन खामियों को सुधारकर फाइनल में रखना होगा कदम

टीम इंडिया की सबसे बड़ी दिक्कत इस बार सलामी जोड़ी रही है, जो पूरे टूर्नामेंट में अब तक 50 रन की साझेदारी भी नहीं कर पाई है। इस टूर्नामेंट में ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी भी ओपनिंग कर चुकी है, जबकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी ओपनिंग कर चुके हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी भी आजमाई गई है।
2 min read
Mar 06, 2026
Team India
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs New Zealand Final: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम आईसीसी इवेंट्स में दो कड़वी हार झेल चुकी है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी चिंता बढ़ा रहा है। हालांकि इन सबको भूला भी दें तो चार बड़ी खामियां टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। फाइनल से पहले सूर्या एंड कंपनी को सुधार के साथ मैदान पर उतरना होगा, नहीं तो ट्रॉफी हाथ आते-आते छूट भी सकती है।

सलामी जोड़ी रही है फ्लॉप

टीम इंडिया की सबसे बड़ी दिक्कत इस बार सलामी जोड़ी रही है, जो पूरे टूर्नामेंट में अब तक 50 रन की साझेदारी भी नहीं कर पाई है। इस टूर्नामेंट में ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी भी ओपनिंग कर चुकी है, जबकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी ओपनिंग कर चुके हैं। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी भी आजमाई गई है, लेकिन तीनों ही जोड़ी अब तक 50 रन की साझेदारी करने में नाकाम रही है। दूसरी ओर अभिषेक शर्मा का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

स्पिनर्स बने हैं सिरदर्द

दूसरी बड़ी परेशानी टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रहे हैं। दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने पिछले दो मुकाबलों में 8 ओवर गेंदबाजी की है और 100 से ज्यादा रन खर्च किए हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तो उन्होंने 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए थे। इसके अलावा अक्षर पटेल भी कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। पार्ट टाइम स्पिनरों को सूर्यकुमार यादव ने अभी तक आजमाया नहीं है, लेकिन अगर फाइनल में वरुण और अक्षर की इसी तरह पिटाई होती है तो सूर्यकुमार को तिलक वर्मा या अभिषेक शर्मा मोर्चे पर लगाना होगा।

बुमराह को नहीं मिल रहा दूसरे झोर से साथ

तेज गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाजों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। अर्शदीप सिंह अब तक वैसा असर नहीं दिखा पाए हैं, जैसी उम्मीद थी। हालांकि हार्दिक पंड्या ने कुछ अच्छे ओवर डाले हैं। लेकिन बुमराह को दूसरे छोर से जिस तरह का साथ चाहिए, वह अभी तक नहीं मिला है।

मिडल ऑर्डर नहीं कर पाया है कुछ खास

टीम इंडिया की चौथी और सबसे बड़ी कमजोरी इस टूर्नामेंट में मिडिल ऑर्डर का फॉर्म रहा है। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या अब तक पूरी तरह भरोसेमंद प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम को इन चार कमियों को जरूर सुधारना होगा।

Published on:
06 Mar 2026 10:42 pm