क्रिकेट

IPL 2026: BCCI ने इन तीन दिग्गजों पर लगाया है बैन, नहीं होंगे ऑक्शन का हिस्सा, लिस्ट में इंग्लैंड का कप्तान भी शामिल

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम लागू किए थे, ताकि फ्रेंचाइजी का नुकसान न हो और लीग की विश्वसनीयता बनी रहे।
3 min read
Dec 08, 2025
IPL 2025 Final Venue Narendra Modi Stadium (Photo Credit-IPL)
आईपीएल मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे ये खिलाड़ी (Photo Credit-IPL)

IPL 2025, Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस सीजन की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगी। ऑक्शन में इस बार 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनपर 77 स्लॉट के लिए बोली लगेगी, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोइन अली, फाफ डु प्लेसिस, रविचंद्रन अश्विन और मोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने ऑक्शन से पहले आईपीएल से संन्यास ले लिया है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बैन कर दिया हैं।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम लागू किए थे, ताकि फ्रेंचाइजी का नुकसान न हो और लीग की विश्वसनीयता बनी रहे। पहला नियम - हर विदेशी खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन के लिए अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर कोई खिलाड़ी रजिस्टर नहीं करता, तो वह अगले साल के मिनी ऑक्शन से भी बाहर हो जाएगा। दूसरा नियम - चोट या मेडिकल कारणों के अलावा अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद सीजन शुरू होने से पहले नाम वापस ले लेता है, तो उसे दो सीजन के लिए ऑक्शन और टूर्नामेंट दोनों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

इन नियमों ने कई दिग्गज इंग्लिश खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से बाहर कर दिया है। आइए, एक नज़र डालते हैं इन खिलाड़ियों पर -

बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और विस्फोटक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 2025 मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। उन्होंने कहा था कि फिटनेस और इंग्लैंड करियर को लंबा खींचने के लिए वे वर्कलोड मैनेज करना चाहते हैं। 2024 में भी उन्होंने आईपीएल छोड़ा था। नतीजा: वे 2026 मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, जिससे आईपीएल साइकिल (2025-27) का एक बड़ा हिस्सा चूक जाएंगे।

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 2024 में अपनी दादी के निधन के कारण आईपीएल से नाम वापस लिया था। 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन इंग्लैंड करियर को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने फिर से नाम पीछे खींच लिया। यह उनकी दूसरी लगातार विदड्रॉल थी, इसलिए नए नियम के तहत वे 2026 ऑक्शन से बैन हैं। दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा, क्योंकि ब्रूक को वे महत्वपूर्ण ओवरसीज स्लॉट के लिए देख रहे थे।

England Cricketer Jason Roy (Photo Credit: IANS)

जेसन रॉय

इंग्लैंड के तूफानी ओपनर जेसन रॉय ने 2024 में निजी कारणों से आईपीएल छोड़ा था। 2025 मेगा ऑक्शन में उनका नाम ही नहीं था, जिसके चलते वे सीधे 2026 मिनी ऑक्शन से बाहर हो गए। रॉय आईपीएल में केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। रॉय की अनुपस्थिति से ओपनिंग स्लॉट के लिए फ्रेंचाइजी को नए विकल्प तलाशने पड़ेंगे, क्योंकि वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं।

Updated on:
08 Dec 2025 10:26 am
Published on:
08 Dec 2025 09:50 am
Also Read
View All
Women’s T20 WC: डैनी व्याट-हॉज की फिफ्टी से इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर शानदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

वैभव के बाद एक और सूर्यवंशी चमका, 19 चौके-6 छक्कों के दम पर आशीर्वाद का तूफानी शतक

IND A vs SL A Test: रुतुराज, साई और पडिक्कल के पास टेस्ट टीम में जगह बनाने का मौका, कल से खेला जाएगा श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट मैच

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले बेन स्टोक्स ने सबसे सामने मांगी माफी, नाइटक्लब कांड के चलते किया था टीम से बाहर

भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम नहीं शेयर करेंगे वैभव सूर्यवंशी, कपड़े बदलने के लिए मिलेगा अलग कमरा, हर हरकत पर होगी नजर