क्रिकेट

इंग्लैंड के स्पिनर्स के सामने फेल हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, एक भी बल्लेबाज नहीं छू पाया 40 का आंकड़ा

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है और न्यूजीलैंड को अगले दौर में जाने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी।
2 min read
Feb 27, 2026
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- IANS)
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- IANS)

ENG vs NZ T20 World Cup 2026 Super 8: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है, तो दूसरी ओर इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। इस मुकाबले में अगर न्यूजीलैंड हारती है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी।

फिलिप्स ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इस अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 40 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए। मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही और दोनों ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। सातवें ओवर में टिम सेफर्ट 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद फिन एलन 19 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने तीन छक्के लगाए। रचिन रविंद्र 13 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन और मिचेल सैंटनर कुछ खास नहीं कर सके। न ही कॉल मैकेंजी कोई बड़ा योगदान दे पाए और पूरी टीम मिलकर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी।

इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन स्पिन गेंदबाजों ने पूरे मुकाबले के दौरान कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। जोफ्रा आर्चर ने तीन ओवर में एक मेडन डालते हुए 24 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं आदिल राशिद, विल जैक्स और रिहान अहमद को दो-दो विकेट मिले।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

मिशेल सेंटनर (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

Published on:
27 Feb 2026 08:59 pm
Also Read
View All
IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा

Women’s T20 WC 2026 Scenarios: सेमीफ़ाइनल के एक स्थान के लिए न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच फंसा पेच, इंग्लैंड ने बनाई जगह