क्रिकेट

ENG vs NZ 3rd Test: निर्णायक मुकाबले से क्यों बाहर हुए काइल जैमीसन? कीवी कप्तान टॉम लैथम ने बताई वजह

ENG vs NZ 3rd Test at Trent Bridge: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला ट्रेट ब्रिज के नॉटिंघम में खेला जाएगा। दोनों टीमें 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। इस मुकाबले में कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को आराम दिया गया है।
2 min read
• •
Jun 25, 2026
Kyle Jamieson rested for England series.
कीवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। (File Photo- IANS)

England vs New zealand: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला भारतीय समयानुसार आज दोपहर 03ः30 बजे नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले कीवी कप्तान टॉम लैथम ने बताया है कि उसकी टीम के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन तीसरे और निर्णायक टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के सीरीज के तीसरे मैच में नहीं खेलना वर्कलोड मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी का हिस्सा है।

आपको बता दें कि सात फीट लंबे तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में 24.20 की औसत से कुल 10 विकेट लिए है। दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर होने के साथ, निर्णायक मैच गुरुवार को नॉटिंघम में शुरू होगा।

काइल जैमीसन हाल ही में पीठ की चोट से उबरकर मैदान पर वापसी की है। इंग्लैंड और लॉर्ड्स और केनिंग्टन ओवल में हुए टेस्ट मैच में कुल मिलकर 65 ओवर फेंके हैं, जो कि दोनों टीमों की ओर से सर्वाधिक है। ऐसे में न्यूजीलैंड ने एहतियात उन्हें आराम देने का फैसला किया है।

कीवी कप्तान टॉम लैथम ने ट्रेंट ब्रिज में मीडिया से बातचीत में कहा, 'काइल जैमीसन चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। योजना यही थी कि वे दो टेस्ट मैच खेलें। निश्चित तौर पर वह घायल नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है। हम जानते हैं कि पिछले दो या तीन सालों में उसने कैसा प्रदर्शन किया है। उसका इस पॉइंट पर वापस आना, दो मैच खेल पाना, हमारे लिए और उनके लिए एक जीत है।'

कौन लेगा जैमीसन की जगह?

काइल जैमीसन की अनुपस्थिति में ब्लेयर टिकनर उनकी जगह लेने की दौड़ में है। कीवी टीम न्यूजीलैंड लेफ्ट-आर्म स्पिनर मिचेल सेंटनर को भी टीम में शामिल कर सकती है, जिन्होंने नॉटिंघम के लिए फिटनेस हासिल कर ली है।

नॉटिंघम टेस्ट के शुरुआती दो दिनों के लिए हीट वॉर्निंग जारी की गई है, लेकिन कीवी कप्तान टॉम लैथम ने मौसम को लेकर चिंताओं को कम करके आंका है। इसको लेकर उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि यह चिंता की बात है।' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर हम दुनिया भर में काफी गर्म और नमी वाले हालात में खेलने के आदी हैं। हाइड्रेशन के नज़रिए से ध्यान देना और पांच दिनों में खुद को परफॉर्म करने का सबसे अच्छा मौका देना ज़रूरी है।'

Updated on:
25 Jun 2026 11:20 am
Published on:
25 Jun 2026 11:20 am