क्रिकेट

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के ये स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर, काइल जैमीसन होंगे रिप्लेसमेंट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले कीवी टीम को एक झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते अब वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज काइल जेमीसन को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Jan 23, 2026
adam milne ruled out of t20 world cup 2026 kyle jamieson named replacement
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने (फोटो- IANS)

Adam Milne ruled out of T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026, 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते अब वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर काइल जैमीसन को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है। मिल्ने को एसए20 के एक मैच के दौरान चोट लगी थी। स्कैन्स में चोट की पुष्टि हुई और अब उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर बैठना पड़ेगा।

चोट से टूटा मिल्ने का सपना

एडम मिल्ने को यह चोट साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग के दौरान लगी, जब वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओर से खेल रहे थे। एमआई केप टाउन के खिलाफ मैच में अपने पहले ही ओवर में मिल्ने को परेशानी हुई, जिसके बाद स्कैन में उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की पुष्टि हुई। इस टूर्नामेंट में मिल्ने ने आठ मैचों में 11 विकेट लिए थे और उनकी इकॉनमी रेट 7.61 रही। उनकी शानदार लय को देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए अहम हथियार माना जा रहा था, लेकिन चोट ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

काइल जैमीसन को मिला मौका

हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर हुए एडम मिल्ने की जगह अब काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है। जैमीसन इस समय भारत दौरे पर न्यूजीलैंड टीम के साथ हैं। इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में मौजूद थे। कोच रॉब वॉल्टर ने भरोसा जताया कि जैमीसन भारतीय परिस्थितियों से परिचित हैं और उन्होंने इस टूर पर अच्छी तैयारी की है।

कोच और टीम की प्रतिक्रिया

न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने मिल्ने के बाहर होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि एडम ने टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने में काफी मेहनत की थी और वह अपने बेस्ट फॉर्म में लौट रहे थे। कोच के अनुसार यह समय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन टीम को उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड की पेस बॉलिंग यूनिट के लिए मिल्ने का बाहर होना एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

Also Read
View All
WI vs PAK: मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट क्रिकेट में किया ‘करिश्मा’, एक झटके में तोड़ डाले इमरान, वकार और वसीम अकरम के रिकॉर्ड

गौतम गंभीर के कोचिंग स्‍टाफ में बड़े बदलाव शुरू, रायन टेन डोएशेट के बाद अब फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी होगी छुट्टी

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, पहली बार ODI टीम में मिली जगह

गौतम गंभीर को बड़ा झटका, रायन टेन डोएशेट ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का असिस्टेंट कोच का पद

ETPL 2026 Time: पहले एडिशन में उतरेंगे अश्विन, डू प्लेसिस और मैक्सवेल जैसे बड़े स्‍टार, जानें भारत में कब से देख सकेंगे लाइव मैच